Ad Code

NFT se paise kaise kamaye | mobile se paise kaise | How to earn from NFT in hindi 4 ways to earn NFT


NFT से पैसे कैसे कमाए | NFT se paise kaise kamaye | mobile se paise kaise | How to earn from NFT in hindi | 4 ways to earn NFT 

NFT se paise kaise kamaye | mobile se paise kaise | How to earn from NFT in hindi 4 ways to earn NFT

Disclaimer: क्रिप्टो करंसी का ट्रेडिंग और माइनिंग मार्किट के जोखिमों के आधीन है। यहाँ जो इन्फॉर्मेंशन दी गई हे वो सिर्फ जानकारी के लिए हैं। कृपया आप सोच समज कर, सब जानकारी अच्छी तरह खुदसे चेक करके ही निर्णय करें। आप अपने देश में ये लीगल हे या नहीं वे अपने देश के वकील से जानें। हम भारत सरकार के क्रिप्टो रेगुलेशन के सभी नियमों को मानने के लिए कटिबद्ध हैं। क्रिप्टो करंसी का गलत कामोंमें इस्तेमाल करना एक क़ानूनी अपराध है, हम इसके सख्त विरोधी है।


परिवर्तन संसार का नियम हे और यही नियम इंटरनेट टेक्नोलॉजी में भी लागु होता हे |   पर इसमें बहोत तेजी से सब कुछ बदलता हे और आगे बढ़ता हे।  इसलिए हररोज कुछ न कुछ जानना जरूरी हे। जैसे जैसे इंटरनेट की टेक्नोलॉइजी आगे बढ़ती हे पैसे कमाने के नए नए तरिके भी दिखाती हे तो इन्हीं तरीकों में से आज जानेंगे nft से रूपये कैसे कमाए जाते हैं।  मेटामित्र website में आपका स्वागत हे।

what is nft?  NFT क्या है ?

NFT क्या हे उसके बारे में अगर आप कुछ भी नहीं जानते तो मेटामित्र चैनल के पहेले पांच वीडियो देखेंगे, तो आप बेहतर समझ पाएंगे। 


आइए जानते हैं की NFT से कमाई के तरीके कौन कौन से हे। वैसे नए नए तरीके आ सकते हैं पर अभी कुछ जाने पहचाने तरीकों के बारेमें जानेंगे।

 

NFT se paise kaise kamaye | mobile se paise kaise | How to earn from NFT in hindi 4 ways to earn NFT

Make your own nft :

पहला तरीका है कि आप अपना खुद का एनएफटी बनाएं और उसे nft मार्केटप्लेस nftmarketplaces पर बेच ने के लिए रख दें। nft मार्केटप्लेस के बारेमें मेटामित्र चैनल पर पूरा एक वीडियो हे जिसे आप अभी देख सकते हैं। 



nft से पैसे कमाने के इस वाले तरीके में खोने जैसा या लॉस जैसा कुछ भी नहीं है। ये एक बीज बो के भूल जाना है। अगर कोई इसे पसंद करता है या उसके किसी प्रोजेक्ट में काम आ सकता हे तो आपका एनएफटी खरीद लेगा। जिसके लिए क्रिप्टो में पेमेंट मिलेगा और आपको कुछ नया करने का आनंद भी आएगा। पर आपको कुछ समय निकाल के सीखना होगा कि इंटरेस्टिंग और काम में आनेवाली nft कैसे बनाई जाती हे।

Make nft as a freelancer on fiverr

दूसरा तरीका है दूसरों के लिए बनाना, यानी दूसरों को बनाकर देना।  आपको इसके लिए शुरुआत में थोड़े पैसे मिल सकते हैं लेकिन हां, जैसे-जैसे आप इसे बनाएंगे, आपको अनुभव मिलेगा जो भविष्य में काम आएगा। पर ये कहाँ ढूंढे की किसको nft बनवानी हे और उसका कॉन्टेक्ट कैसे करें। आप उसको कितने पैसे में बनाकर दोगे तो इसके बारे में इस वीडियोमे आगे जानेंगे।  पर अभी तीसरा तरीका देखते हैं।


 Trading in NFT marketplaces

तीसरा तरीका एनएफटी मार्केटप्लेस पर nft खरीदो और बेचो जो की यह बहोत जोख्मी है। क्योंकि उसके लिए आपको आने वाले प्रोजेक्ट को पूरी तरह से समझना होगा और अनुमान लगाना होगा कि यह प्रोजेक्ट काम करेगा या नहीं। इसलिए शुरुआत में आप अनुमान कर के कोई भी फैसला नहीं कर सकते। लेकिन हां, अगर आप इस के लिए कुछ रिसर्च करके डिटेल्स में जानेंगे तो आपको पता चलता  जाएगा। जैसे शेयर बाजार में किस शेयर को खरीदना है और कब बेचना है कम्पनी कैसी हे क्या काम होता हे उसी तरह इसमें भी nft का इस्तेमाल कहां और किस प्रोजेक्ट में किया जाएगा उसके बारे में पूरी डिटेल जाननी होगी । लेकिन हां, अभी ये बहोत रिस्की हे और इसकी एडवाइज़ हम नहीं देते।

To invest in good Metaverse Projects

अब जानते हैं चौथा तरीका NFT से पैसा.. कैसे? या इस तरह भी कह सकते हैं की एनएफटी से प्रॉफिट कैसे । तो यह तरीका भी खतरनाक है अभी रिस्की हे  इस वाले तरिके में जो ऑलरेडी प्रोजेक्ट बन चुके हैं उसमें इन्वेस्ट करना होता हे।  यानी की  ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बने हुए गेमिंग मेटावर्स प्रोजेक्ट में कोई ज़मीन या प्लॉट खरीद कर रखना हे। उस वर्चुअल दुनिया में आपको अभी से जमीन खरीदनी होगी या उसके जैसी दूसरी प्रॉपर्टीस खरीदनी होंगी. उदाहरण के तौर पर सैंडबॉक्स sandbox.game में या https://decentraland.org/ जैसे मेटावर्स में प्लॉट खरीद सकते हैं। इसे एक तरह का इन्वेस्टमेंट  कहा जाता है। जब कोई उस जमीन पर कुछ भी बनाना चाहता है तब आप प्लॉट बेचकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इस मेटामित्र website के किसी भी वीडियो में यह सलाह नहीं दी जाती । यह वीडियो केवल जानकारी और नॉलेज के लिए है।

EARNING DISCLAIMER: This channel is for educational purposes only. There is no guarantee that you will earn any money using the techniques and ideas mentioned on this channel. This is not financial advice. Your level of success in attaining the results claimed on this channel will require hard-work, experience, and knowledge.

तो अभी पहला और दूसरा तरीका कुछ काम का हे ऐसा कह सकते हैं क्यूंकि इसमें लॉस जैसा कुछ भी नहीं है। बस थोड़ा सा धैर्य चाहिए।

अब एक जानते हैं दुसरावाला तरीका यानि दूसरों के लिए NFT बनाना। तो उसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है और क्लायंट ढूंढने की भी जरूरत नहीं हे । पर हां आप लोगों को nft के बारे में बता सकते हैं कि एनएफटी क्या है।

तो चलिए ऑनलाइन स्क्रीन पर देखते हैं। इसके लिए आपको Fiverr नाम की वेबसाइट खोलनी होगी। जिसकी लिंक नीचे दी है। 

Fiverr Official website : https://www.fiverr.com/s2/553c05347a

इस वेबसाइट के बारे में बहुत से लोग जानते होंगे। यदि नहीं तो अभी इतना जानें की आप इस वेबसाइट पर एक फ्रीलांसर के रूप में काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉगिन करना है और आपको अपनी स्किल के बारे में कुछ लिखना हे की आप क्या काम कर सकते हो और आप अपने काम के लिए कितना पैसा चार्ज करेंगे । यहां आप दूसरों के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइनिंग ,पेंटिंग कर सकते हैं। ट्रांसलेशन का काम कर सकते हैं। आप डाटा एंट्री या टाइपिंग का काम कर सकते हैं। वीडियो बना सकते हैं।  या आप कोई गीत गा सकते हैं, दूसरों के लिए सॉन्ग राइटिंग कर सकते हैं। आप ट्यूशन, सेल्स मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग, डांस, मॉडलिंग, और भी बहुत कुछ कर के दे सकते हैं। अभी ट्रेंडिंग में NFT हे आइए इसको को देखें।

https://www.fiverr.com/s2/553c05347a


ये सभी लोग NFT  बनाकर देने वाले हैं। ये सबने अपना NFT मेकिंग रेट खुद लिखा है। तो जो लोग nft बनवाना चाहते हैं वे यहाँ आते हैं और इन लोगों के पास इसे बनवाते हैं। और इसका पैसा भी देते हैं। 

https://www.fiverr.com/s2/553c05347a


आपके पास कोई यूनिक डिजिटल आर्ट, या फोटो हे तो आप इसे यहां डाल सकते हैं और अपने कौशल के अनुसार काम करने चार्जिस भी लिख सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास और कोई स्किल है तो आप यहां उसके बारे में अपना प्रोफाइल भी बना सकते हैं। यहाँ काम मिलता हे और इसी लिए ऐसी वेबसाइट सालों से चलती है। 

अगर आपको डिजिटल आर्ट NFT बनानी नहीं आती हे तो मेटामित्र youtube चैनल पर डिजिटल आर्ट आसानी से बनाने के तरिके भी जानने को मिलेंगे।

तो जानते रहें, सीखते रहें और मेटामित्र यूट्यूब चैनल से जुड़े रहें।  मेरा मित्र मेटा मित्र.




#nft #nftinhindi #nftexplained #nftgames #nftart #nftplatform #nftscreenshot #nftcrypto #nftcommunity #nftypebeat #nftaccount #nftindia #nftgaming #nftmarketplace #nftmarketplaces #nftmarketing


How Create NFT online in Hindi, top 3 free NFT making website, 1 मिनट में NFT , अपनी nft कम मत समझें

 How Create NFT online in Hindi, top 3 free NFT making website, 1 मिनट में NFT 

How Create NFT online in Hindi, top 3 free NFT making website, 1 मिनट में NFT ,

NFT डिजिटल आर्ट कैसे फ्री में बनाए।    

आप nft कैसे बनाएँगे?   आज यहां आसानी से सिर्फ मोबाईल से इंटरनेट पर बेसिक आर्ट NFT बनाना  सीखेंगे।  

पहले ये देखते हैं की NFT कितने टाइप की होती हे।

लेकिन अगर आपको ये नहीं पता कि एनएफटी क्या है तो पहले इस मेटामित्र blog पर ही - मेटावर्स, ब्लॉकचैन, क्रिप्टो और NFT के पिछले blog देखकर बेसिक जानकारी प्राप्त करलें तो आसानी से सबकुछ समज पाएंगे।  

तो आइए जानते हैं एनएफटी के प्रकार। 


types of nft 

वैसे तो NFT कुछ भी हो सकता हे जो ओरिजनल और यूनिक हो।  ओरिजिनल यानि आपका खुदका बनाया हुआ और यूनिक यानि उसके जैसा दूसरा ना हों, हाँ उसकी कॉपी बादमें हो सकती है।

types of nft | nft types | nft art | types of nftart


एनएफटी के रूप में ..तस्वीरें हो सकती हैं।

इंटरनेट पर कोम्युनिटिस यानि ग्रुप के सदस्यों के प्रोफ़ाइल पिक्चर हो सकते हैं।

2डी या 3डी अवतार यानि कार्टून, आनिमे, या वॉक्सेल आर्ट हो सकते हैं।

किसी भी खेल में जमीन का प्लॉट या लैंड NFT हो सकता है।

कोई पेंटिंग,स्केच, ड्राइंग या डिजिटल आर्ट वर्क हो सकता है।

NFT एक म्युज़िक पीस या एक गीत भी हो सकता है।

मीम्स हो सकते हैं।

क्लेक्टिबल्स या कार्डस हो सकते हैं।

गेम में अवतार के कपड़े, एक्सेसरीज़, बाइक, कार, हथियार, जनरेटिव आर्ट भी हो सकता है।

ट्विटर भी ट्वीट भी NFT के तौर पर हो सकती है।

डोमेन नेम यानि किसी वेबसाइट का नाम भी NFT हो सकता है। यदि आपको लगता है कि इस ब्लॉकचेन सिस्टम में किसी को भविष्य में आप के सोचे हुए कोई एक नाम की आवश्यकता होगी, तो आप अभी से उस वेबसाइट का नाम रजिस्टर कर सकते हैं। और आप इसे बाद में NFT के रूप में बेच सकते हैं। इसके बारे में एक अलग वीडियो इस मेटामित्र metamitra website पर यह एनएफटी सीरीज nft series category में भविष्य में देखने को मिलेगा।

इस रियल वर्ल्ड का कोई फ्लैट या शॉप की एनएफटी बनाकर एनएफटी मार्केटप्लेस पर बेची जा सकती है और उसको खरीदनेवाले एक से ज्यादा पार्टनर हो सकते हैं। फॉरेन में यह कंसेप्ट शुरू हो चूका हे और इंटरनेट पर सर्च करने पर आपको इसकी वेबसाइट्स भी मिलेगी।

तो ये थे NFT के प्रकार जैसे-जैसे ब्लॉकचेन सिस्टम का विस्तार होगा, नए नए प्रकार की NFT आती रहेंगी  

 How Create NFT online in Hindi, top 3 free NFT making websites

आइए अब जानते हैं कि इंटरनेट पर बेसिक NFT कैसे बनाते हैं

आज सिर्फ, डिजिटल आर्ट की nft बनाना सीखेंगे आप बिना किसी स्किल के ऑनलाइन डिजिटल आर्ट बना सकते हैं। उसके लिए nftart3d.com वेबसाइट देखें।


यहाँ आप अपने फोटोग्राफ या इमेज अपलोड करके अपनी पसंदीदा इफेक्ट चूज़ कर  सकते हैं। 

प्रोसेस होने के बाद यहाँ से आप GIF , इमेज, या वीडियो ये तीन फॉर्मट में डाऊनलोड भी कर सकते हैं। 




एक और है www9.lunapic.com/editor/ इस वेबसाइट पर आप बिना किसी लॉगिन के भी अपनी डिजिटल आर्ट फ्री में बना सकते हैं। यहाँ आप इमेज अपलोड करें। यहाँ आर्ट मेनू में दिए गए ऑप्शन सिलेक्ट करके एक अच्छी डिजिटल आर्ट बना सकते हैं जो की यूनिक होगी। इसमें बाकी मेनुस भी एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपनी एकदम ओरिजिनल और यूनिक NFT बना सकते हैं   प्रोसेस हो जानेके बाद इसे आप डाऊनलोड करके NFT MARKETPLACES पर बेचने के लिए रख सकते हैं। 

 


ये तीसरा है www.tuxpi.com जहां आप फोटो को एडिट कर सकते हैं। निचे दी गई रेडीमेड इफेक्ट सिलेक्ट करके एक डिजिटल आर्ट बना सकते हैं। 

इस तरह आप इंटरनेट पर फ्री में डिजिटल आर्ट बना सकते हैं। अगर आपको फोटोशॉप जैसे कोई सॉफ्टवेयर की जानकारी है या मोबाइल ऐप का यूज़ करके डिजिटल आर्ट बनानी आती है, तो आप वह भी कर सकते हैं।


तो ये थी NFT आर्ट बनाने की बेसिक जानकारी। अभी बहुत कुछ जानना बाकी हे। जैसे की.. NFT मार्केटप्लेस पर NFT का पेमेंट ईथर, पोलीगोन जैसी क्रिप्टो करंसी में मिलता हे। जो सीधा आपके क्रिप्टो वॉलेट में आएगा। इसके लिए क्रिप्टो वॉलेट कैसे बनाएँगे, क्रिप्टो वॉलेट से कैसे कन्वर्ट करके पैसे अपने बैंक एकाउंट में सकते हैं ? यह सब जानने के लिए मेटामित्र से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र। जय हिन्द जय भारत.

How Create NFT online in Hindi, top 3 free NFT making website, 1 मिनट में NFT


इस वीडियो में ऑनलाइन फ्री में nft art आर्ट बनाने की बेसिक जानकारी देने का प्रयत्न है। इसके अलावा और भी वेबसाइट हो सकती हे या आप इससे अच्छी भी nft बना सकते हैं। आप अपनी बनाई हुई nft को कम मत समझें।  nft आर्ट को पसंद करनेवाला या खरीदनेवाला उसकी खूबसूरती नहीं देखता पर उसका उपयोग कहां होगा वह सोच कर खरीदता हे। तो digital unique nft art बनाते रहें और अपलोड करते रहें। 



#nftart #howtocreate #nft 

#freenft #top3freeNFT #metamitra #HowtocreateNFT 

#nftgames #NFT #nftinhindi

#nftmarketplace #howtosellnft





Top metaverse coin list game play to earn hindi metamitra | Enter the Metaverse Now | crypto gaming projects

Top metaverse coin list game play to earn hindi metamitra | Enter the Metaverse Now | crypto gaming projects


Top metaverse coin list game play to earn hindi metamitra | Enter the Metaverse Now | crypto gaming projects

आज हम मेटामित्र ब्लॉग में यहां मेटावर्स list देखेंगे और जानेंगे इसमें क्या क्या होता है। पर क्यूँ? 

तो इसका जवाब ये हे की  अभी जो इंटरनेट का वेब २.० वर्ज़न  हे वो जब  नया नया था तो लोगों को पता नहीं था की इसमें क्या करना हे और ये तुरंत ही इतना फेमस नहीं था।  पर आज आप जानते हैं की यूट्यूब , इंस्टाग्राम टिकटोक और ब्लॉग से कैसे पैसे bhi कमाए जा सकते हैं।  तो यही इंटरनेट अब उसकी नेक्स्ट जनरेशन यानि वेब ३.० बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा हे। ब्लॉकचेन, एनएफटी, क्रिप्टो और मेटावर्स इंटरनेट का फ्यूचर हे. इसके लिए आप अभी से जानना शुरू करोगे तो इसमें पैसे कमाने के कुछ न कुछ रास्ते आप खुद ही ढूंढ लोगे। यदि आप मेटावर्स, ब्लॉकचैन, क्रिप्टो और एनएफटी का क्या मतलब है ये नहीं जानते हैं तो बेजिक जानकारी प्राप्त करने के लिए पहले पिछले वीडियो जरूर देखें। आप आसानी से यह सारी चीजें समज पाएंगे।

ये इंट्रोडक्शन वीडियो हे यहाँ से आप शुरुआत कर सकते हैं।  

what is metaverse blockchain crypto nft


metaverse 3D virtual reality

दोस्तों मेटावर्स एक थ्री डी वर्चुअल रियलिटी है। ये टेक्नोलॉजी से कोई व्यक्ति पूरी तरह वर्चुअल वर्ल्ड में प्रवेश कर सकता है और उसे वर्चुअल दुनिया ही सच लगने लगती है। मेटावर्स की मदद से वर्चुअल दुनिया में आप हजारों किलोमीटर दूर बैठे हुए अपने दोस्त के साथ चाय-कॉफी पी सकते हैं। इसे सोशल मीडिया का भविष्य कहा जाता है। 

वैसे तो 150 से ज्यादा मेटावर्स का लिस्ट यहाँ आप देख सकते हैं।

https://coinmarketcap.com/view/metaverse/



आज हम कुछ जाने माने मेटावर्स की वेबसाइट पर जाकर उसके बारे में बेसिक जानकारी लेंगे।  तो आइए सबसे पहले देखते हैं फोर्टनाइट।  #fortnite #game #metaverse of Future

what is fortnite? fortnite kya hai? game intro, 3D game

यह फोर्टनाइट  एक गेम मेटावर्स है। आप यहां गेम के हीरोस को देख सकते हैं।  आइए इसके वीडियोस देखते हैं जो की कोई हॉलीवुड मूवी से कम नहीं।  इसमें high end graphics और visual effects को बहुत ही शानदार तरीकेसे present किया हे और बहोत attractive हे।

यह एक और वीडियो है, जिसका लिंक डिक्रिप्शन में दिया गया है. 

https://www.metamitra.com/p/top-game-projects-fortnite-video.html

आप इसके दूसरे वीडियो देखकर भी इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

what is decentraland, decentraland kya hai 

यह दूसरा जानामाना मेटावर्स डीसेंट्रालेंड है। यहां आप नई दुनिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपनी कल्पना के अनुसार नई दुनिया बना सकते हैं। आप अपनी डिजिटल संपत्ति खरीद और बेच सकते हैं। APPLE और SAMSUNG ने भी यहां अपने शोरूम ओपन करे हैं। Decentralend में चलने वाली करंसी का नाम हे 'माना' MANA, 'माना' एक CRYPTO है। 


यदि आप जानना चाहते हैं कि Decentraland में पैसे कैसे कमाए जाते हैंतो हमें comment kar ke बताएं।अगर बहुत लोग जानना चाहेंगे तो हम उसका एक अलग स्पेशल वीडियो बनाएंगे।


WHAT IS SANDBOX? SANDBOX KYA HAI, sandbox ke bare main



www.sandbox.game

अब देखते हैं सैंडबॉक्स। पहले यह एक मोबाइल गेम था लेकिन अब यह मेटावर्स बनता जा रहा है। सैंडबॉक्स डॉट गेम उसकी वेबसाइट है। लोग यहाँ जमीन के प्लॉट खरीदते हैं। ताकि भविष्य में उस plot पर किसको कुछ बनाना हो तो अच्छी कीमत पर बेचा जा सके। यहां विभिन्न प्रकार के NFT को खरीदने के लिए Sand नामक एक क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग किया जाता है।

 यहां लेफ्ट साइड मार्केट नाम के ऑप्शन में आपको पूरा एनएफटी मार्केट दिखाई देगा। 



अगर आपको इन मेटावर्स में गेम बनाने का शौक है, तो आप बिना कोडिंग के भी गेम बना सकते हैं। इसके लिए आपको create नाम के ऑप्शन में जाना होगा। प्ले-टू-अर्न  play to earn सेक्शन में सबसे नीचे create ऑप्शन में कमाई करने का तरीका भी बताया गया है। #playtoearn #play to earn

 


what is ROBLOX? roblox kya hai, ROBLOX ke bare main

आइए अब रॉ ब्लॉक  पर एक नजर डालते हैं। बच्चों के लिए यह नाम नया नहीं है। इसे यूजर जनरेटेड गेम मेटावर्स कहा जा सकता है जिसका अर्थ है कि लोगों ने अपना खुद का गेम यहाँ बनाया है जिसमें बच्चे भी हैं। आप Roblocks को का एक तरह का गेमिंग सोशल मीडिया भी कह सकते हैं। इसमें आपका अपना प्रोफाइल होता है। 



आप अपना अवतार चुन सकते हैं। यहाँ गेम की अलग अलग केटेगरी होती है उसमे से अपना पसंदीदा गेम सर्वर बनाकर अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं

यदि आप Metavers के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप Roblocks से शुरुआत कर सकते हैं। आपको रोब्लोक्स अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर डाउनलोड करना होगा। आप मोबाइल में भी खेल सकते हैं।

what is minecraft? MINECRAFT kya hai? minecraft ke bare main



अब जानते हे Minecraft -के बारे में जो  इंटरनेट गेमिंग की दुनिया में सबसे लोकप्रिय गेम हे ।  Minecraft.net उसकी वेबसाइट है। आप किसी भी गैजेट से खेल सकते हैं। सभी टीनेजर्स और यंगस्टर्स ने यहां अपने-अपने आइडिया विचार से एक काल्पनिक दुनिया बनाई है। यहां दिखाई देनेवाले हर सीन छोटे ब्लॉक्स से बनाया  गया है। आप यहां दोस्तों के साथ गेम खेल सकते हैं।

हाँ, आप अभी ROBLOX और Minecraft में कोई पैसा नहीं कमा सकते। लेकिन अगर आप यहां कुछ वक्त बिताते हैं और चीजों को ऑब्ज़र्व करते हैं, तो आप Metaverse को अच्छी तरह से समझ पाएंगे।


तो जानते रहें, सीखते रहें और मेटामित्र ब्लॉग से जुड़े रहें।  

मेरा मित्र मेटा मित्र. जय हिन्द जय भारत.