Ad Code

Showing posts with label pi network complaint kaise kare. Show all posts
Showing posts with label pi network complaint kaise kare. Show all posts

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint

PI NETWORK HELP SUPPORT PORTAL INFORMATION 


दोस्तों इस ARTICLE में जानेंगे पाई नेटवर्क में हेल्प और सपोर्ट कैसे मिलता है। कहाँ से मिलता है। इसके लिए क्या करना हे और कहाँ इसकी कम्प्लेन करनी है। 

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint


 

दोस्तों इंटरनेट की ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में लोगों को क्रिप्टो के रिलेटेड कोई समस्या होती हे तो कहाँ इसकी रिपोर्ट लिखाई जाती हे और किसे कम्प्लेन करना होता है ये कोई नहीं जानता। पर पाई नेटवर्क में अभी हेल्प और सपोर्ट सिस्टम मौजूद है जहाँ लोग पाई नेटवर्क के सॉफ्टवेर में कोई Bug हो या कुछ Error आए या कहो की ठीक तरह से काम ना करें तो इसके बारे में बता सकते हैं। ताकि इंजीनियर उसे ठीक कर सके। ऐसा करने से सॉफ़्टवेयर अधिक विश्वसनीय और उपयोग करने में आसान बनता है। पूरी तरह से परीक्षण किया गया सॉफ़्टवेयर अच्छी तरह स्पीड में काम भी करता है। उसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है।

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint


तो आइए देखते हैं की पाई नेटवर्क में Support Portal कहाँ है। इसमें क्या जानकारी मिल सकती है और पायोनियर्स यानी उपयोगकर्ता इसमें कैसे अपनी समस्याओं की दरखास्त रख सकते हैं या कहो कम्प्लेन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य सॉफ्टवेर से जुडी किसी भी परेशानी को दूर करने हेतु सहायता करना होता है। जिसमें कोई भी व्यक्ति  प्रश्न पूछ सकता है या  समस्या बता कर सहायता प्राप्त कर सकता है।  इसलिए सिर्फ यहाँ पर ही अपनी समस्या बताएं, और किसीको बताने की जरूरत नहीं है। याद रहे किसीको भी अपने पाई वॉलेट के पॉसवर्ड बताने की भी जरूरत नहीं है। पाई नेटवर्क के सॉफ्टवेर में सहायता प्राप्त करने के लिए पाई के मेनू में जाइए। यहाँ Support Portal करके एक ऑप्शन है। इस पर क्लिक करके इसे ओपन विथ क्रोम पर टेप करके ओपन करेंगे तो क्रोम में पाई नेटवर्क का Support Portal यानी वेबसाइट खुलेगी।

https://minepi.com/faq

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint



लेपटॉप में ओपन करना चाहते हैं वो लोग पाई की ऑफिसियल वेबसाइट minepi.com के मेनू में Support ऑप्शन पर क्लिक करें और यहाँ तीसरा ऑप्शन explore the support portal पर क्लिक करके ये support portal बटन पर क्लिक करें। तो भी वोही वेबसाइट खुलेगी। यहां वैसे तो बहोत कुछ जानने के लिए हैं पर इसके लिए वक्त निकाल के शांति से सबकुछ पढ़ना पड़ेगा। अभी हम अपने इस वीडियो के टॉपिक पर ही ध्यान देंगे की कैसे कम्प्लेन रजिस्टर करना है तो यहाँ इस बटन जिसके ऊपर लिखा है Need to raise a request? Contact Us इसके ऊपर क्लिक करें. 

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint



यहाँ What can we help you with? में १७ केटेगरी दिखाएगा की कौनसे टॉपिक पर हेल्प चाहिए या कहो किसके बारे में कम्प्लेन करनी है। इन सबके बारे में बताने जाएंगे तो टाइम बहोत लगेगा इसलिए कुछ खास इस्स्यू यहाँ देखेंगे जैसे की - लोग पासवर्ड भूल जाते हैं , या मोबाईल बदलते हैं तो नए मोबाईल में लॉगिन नहीं कर पाते या कुछ सॉफ्टवेर अपडेट करने के  बाद लॉगिन में दिक्क्त आती है वगेरा वगेरा तो अपना अकाउंट वेरिफाइड ना हो तो भी इन सब प्रॉब्लम का सोल्यूशन इस तीसरी केटेगरी में मिल सकता है।

 

pi network help and support portal metamitra

उसके लिए यहाँ क्लिक करें और यहाँ से अपनी डिटेल डालना शुरू करें पहले अपना ईमेल एड्रेस टाइप करें और उसके निचे अपना पाई का यूज़रनेम डालें। देखिए एक काम अभी करें वो ये हे की अपना ईमेल, फोन नंबर ,और पाइका यूजरनेम किसी कागज पर या डायरी में लिखके रख दें ताकि भविष्य में पाई के रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम हो तो कम्प्लेन करते वक्त आपको काम में सकता है। फिर यहाँ निचे आपको अगर कोई error मेसेज आता है तो उसके बारे में ऑप्शन दिए हैं। कोई error नहीं आता हे तो नन सिलेक्ट करें फिर निचे हे वेरिफिकेशन मेथड।  उसमे आपने जिस तरीके से वेरिफिकेशन करवाया था वो सिलेक्ट करना है। अगर आपने फोन नंबर, फेसबुक और ईमेल तीनों से वेरिफिकेशन करवाया था तो तीनों सिलेक्ट कर सकते है। नहीं करवाया था तो भी चौथा अनवेरिफाइड ऑप्शन सिलेक्ट करें।  अगर याद नहीं है तो आखरी ऑप्शन I can't remember सिलेक्ट करें। 


Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint


फिर रिमेंबर पासवर्ड में ये तीन ऑप्शन है। पासवर्ड याद हो तो यस नहीं याद है तो नो और कभी पासवर्ड सेट ही नहीं किया हे तो i never set a password सिलेक्ट करें। फिर अपना फोन नंबर, फोन की डिटेल और कन्ट्री दाल के आगे बढ़ें। प्रिस्क्रिप्शन वाले बॉक्स में अपने शब्दों में प्रॉब्लम के बारे में कुछ लिखना है तो टाइप कर सकते हैं और लास्ट में आपके पास कोई स्क्रीन शॉट हे तो वोभी यहाँ ब्राउज़ बटन से अपलोड कर सकते हैं। सेंड पर क्लिक करके अपनी कम्प्लेन रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। कम्प्लेन करने के बाद अपना ईमेल हररोज जरूर चेक करते रहे।

Pi Network Help and Support Portal | pinetwork Error Solution Complaint


अब आगे के ऑप्शन देखें तो आगे हे एकाउंट चेटिंग, फिर हे विरिफिकेशन ऑफ़ अकाउंट, इसमें आपको वेरिफिकेशन करने में कोई दिक्क्त आती है या वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है तो कम्प्लेन कर सकते हैं। उसी तरह आगे देखते हैं जो काम का है वो हे KYC. आपको kyc का नोटिफिकेशन मेसेज आने के बाद अगर आप किसी वजह से kyc कम्प्लीट नहीं कर पाते है जैसे की कोई एरर आ जाता है , या आईडी सिलेक्ट नहीं होता है, या फिर फोटो अपलोड नहीं होता है , कैमरे का कोई इस्स्यू है।  कोई डिटेल एडिट नहीं कर पाते, अंत में सब्मिट नहीं होता है ,तो ऐसी कोई भी परेशानी होती हे तो आप यहाँ अपनी कम्प्लेन Request कर सकते हैं। इसमें आगे बताया उसी तरह डिटेल डालनी है और ये KYC कम्प्लीट ना होने के कुछ ऑप्शन भी दिए हैं। निचे डिस्क्रिप्शन में अपनी कम्प्लेन लिखिए, कोई Error की फोटो हो तो ब्राउज़ बटन से अपलोड करके लास्ट में सेंड पर क्लिक करने से कम्प्लेन दर्ज हो जाती है और हां यहाँ भी बाद में ईमेल चेक करते रहना है की क्या सोल्यूशन आया है।

तो इस तरह पाई नेटवर्क में सपोर्ट पोर्टल भी उपलब्ध है जहाँ पर एटलिस्ट कम्प्लेन के सोल्यूशन के बारे में रिकवेस्ट कर सकते हैं और यहाँ लगभग हर तरह की प्रोब्लेम्स की कम्प्लेन करने के ऑप्शन भी अवेलेबल है। ये अच्छी बात है।  तभी सिस्टम में सुधार आ सकता है तो अब आप जान गए होंगे की पाई नेटवर्क में अगर कोई भी प्रॉब्लम होता है तो किसी अनजान व्यक्ति को पूछने से बहेतर है की सीधा पाई नेटवर्क में रिक्वेस्ट करें ताकि वो प्रॉब्लम सॉल्व होने से पाई की सिस्टम की गुणवत्ता बढ़ेगी और बाकी लोगों को वो सेम प्रॉब्लम फिर से नहीं आएगी। उम्मीद हैं आप समज रहे हैं। तो स्पोर्ट पोर्टल पर कुछ समय बिताकर नया नया सीखते रहें और मस्त रहें। मेटा मित्र से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र। जयहिंद जय भारत।