Pi Network Total Mining Rate Calculation | PiNetwork How Lockup Reward works
मित्रों.. आज जानेंगे पाई नेटवर्क का फ़ॉर्मूला यानी टोटल माइनिंग रेट कैसे बनता है। इसका केल्क्युलेशन कैसे होता है ताकि आप ज्यादा फायदा ले सकें। इसलिए ध्यान से पूरा वीडियो देखते रहिए। मेटामित्र चैनल में आपका स्वागत है।
याद रखें पाई का विजन एक ग्लोबल पीयर-टू-पीयर मार्केटप्लेस है, यानी दुनिया में पाई के बदले में किसी से भी कुछ भी प्रोडक्ट या सर्विस सीधा ले सकेंगे। इसका मूल्य उतना छोटा नहीं होगा जितना आप सोचते हैं। इसलिए आपका समय सोने जैसा है, इसे समझें, संजोएं और समय पर पाई नेटवर्क ऐप में लाइटनिंग बटन प्रेस करके पाई की माइनिंग चालू रखें।
यहाँ अब बात करते हैं पाई नेटवर्क मोबाईल एप में दिखने वाले इस फॉर्मूले के बारे मैं। पहले इस घडी को देखें जो दिखाती हैं की आपको कितने समय बाद फिर से वो ग्रीन कलर का लाइटनिंग बटन प्रेस करना है और माइनिंग स्टार्ट करनी है। हर चौबीस घंटे के बाद आप इसको प्रेस कर सकते हैं। अगर भूल गए तो कोई बात नहीं जब भी याद आए - आप इसे प्रेस कर सकते हैं - माइनिंग चालू हो जाएगी।
अब इसके निचे टोटल माइनिंग रेट देखने को मिलता है। जो दिखाता है की एक घंटे में आपके मोबाईल में कितने पाई जनरेट होंगे, बनेंगे या माइनिंग होगा। ये अलग अलग व्यक्तियों में अलग अलग होता है। अब इसको कैसे बढ़ाना है ताकि आप ज्यादा फायदा ले सकें ये देखते हैं। ये फार्मूला तीन चीज़ों से बनता है। बेसरेट, बूस्टर, और रिवॉर्ड्स। ये तीन स्क़्वेर देखतें हैं उनके गुणाकार से ये रेट केल्क्युलेट होता है। अब इनमें से पहला स्क़्वेर देखते हैं। बेसरेट। दुनियामें जैसे जैसे लोग इसमें जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे ये रेट कम होता जाएगा। पाइके डेसिमल पॉइंट पहले तीन थे फिर चार हुए और अभी पांच डेसिमल है और भविष्य में ये छे, सात और आठ हो सकते हैं यानी पाई बनने की स्पीड कम होती जाएगी।
पाई नेटवर्क में बेस रेट का केल्क्युलेशन इसमें कितने पायोनियर्स अभी माइनिंग कर रहे हैं और कितने पाई अभी बाकी है उसके हिसाब से होता है। इसकी वेबसाइट पर व्हाइट पेपर में साफ़ साफ लिखा है की पाई नेटवर्क में पहले १०० मिलियन लोगो के लिए फिक्स सप्लाय है। यानी १० करोड़ लोग जो सबसे पहले जुड़ेंगे वो ज्यादा पाई माइनिंग कर सकेंगे उसके बाद माइनिंग बंध भी हो सकती है या फिर पाई के टुकड़े होना शुरू होगा। इसे हाल्विंग कहा जाता है। एक पाई के दस हिस्से हो सकते हैं । इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का जुड़ना सबसे जरूरी है।
फिलिपाइन्स, चाइना, विएतनाम और कोरिया में इसका प्रचार जोरों से चल रहा है और हमें भी अपने देश में इसके बारे में लोगों को कमसे काम जानकारी तो देनी ही चाहिए। अगर आपको बताने में शर्म आती है तो इस मेटामित्र चैनल के वीडियो शेर कर सकते हैं।
अब बात करते हैं टोटल माइनिंग रेट में ये बूस्टरवाला पार्ट कैसे वर्क करता है। इसमें तीन चीजें के पर्सेंटेज एड होते हैं। पायोनियर, सिक्युरिटी सर्कल और लोकउप रिवॉर्ड। जिन लोगों ने तीन दिन तक माइनिंग की हे वो लोग पायोनियर कहलाते हैं और उन सब में ये १००% ऑटोमेटिक होता है। फिर जिन लोगों ने अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में से पांच लोगों को कनेक्ट करके सिक्युरिटी सर्कल में जोड़ा है उन सब में ये १००% कम्पलीट होगा। जो लोग पहले से पाई की माइनिंग कर रहे हैं उनका नंबर यदि आपके
कॉन्टेक्ट लिस्ट में होगा तो पाई की एप में इनके आगे ग्रीन कलर का पाई का आइकन दिखाएगा।
तो वो कोन्टेक को अपने सिक्युरिटी सर्कल में जोड़ सकते हैं। सिर्फ उन्हीं लोगों को जोड़ें
जिन्हें आप जानते हो।
बूस्टर सेक्शन के इस इन्क्रीज बटन पर क्लिक करेंगे तो इसकी डिटेल देखने के लिए ये कन्फिगर बटन आएगा इस पर क्लिक करके ये लोकअप सेटिंग में जा सकते हैं। इसमें लॉकअप पर्सेंटेज घटा बढ़ा सकते हैं जिसके हिसाब से निचे पर्सेंटेज घटेगा या बढ़ेगा। ये देखिए .. उसी तरह लोकअप ड्यूरेशन यानि समय भी घटा बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको ये तय करना है की कितने पाई आप फिक्स डिपाजिट में कितने समय तक रखना चाहते हैं। ताकि जब मैंनेट में आपके पाई ट्रांसफर होंगे तो आप - लोक किये हुए पाई का उपयोग उतने समय तक नहीं कर पाएंगे जितना ड्यूरेशन आपने सेट किया है। अब देखते हैं रेसल्टिंग माइनिंग बूस्ट रेट कैसे केल्क्युलेट होता है। यहाँ
पहला - लॉकअप परसेंट हे. दूसरा - लॉकअप ड्यूरेशन के हिसाब से ये परसेंट ले लेता है।
यानि 2 सप्ताह का 10%, 6 महिने का 50% , 1साल का सो 100% और 3 साल का दोसो 200%.
ये LOG लोग ये दिखाता है की कितने दिन आपने लाइटनिंग बटन प्रेस करके माइनिंग किया है। जितना माइनिंग करेंगे ये बढ़ता ही जाएगा। इन सब का मल्टिप्लिकेशन करके जो रिजल्ट आता है वो बूस्टर वाले सेक्शन में लॉकअप रिवॉर्ड के रूप में आता है। अब बूस्टर में ये सभी को जोड़कर इसका बूस्टर्स परसेंट बनता है।
तो ज्यादा फायदा उठाने के लिए अपने सिक्युरिटी सर्कल में ५ लोगों को जोड़ना होगा और लॉकअप रेट ज्यादा सेट करना होगा।
अब तीसरा रिवॉर्ड्स वाला सेक्शन देखते हैं। इसमें भी पायोनियर बनने का एक पॉइंट है। इसके आलावा रेफरल टीम के पॉइंट्स भी है। आप के इन्विटेशन कोड से जुड़ने वाले व्यक्ति यो में से जितने लोग एक्टिव है यानी जिसके मोबाईल में अभी माइनिंग चालू है उतने लोगों से ये पॉइंट बनते हैं। मानलो अगर आपके इन्विटेशन कोड से २० लोग जुड़े हैं पर अभी सिर्फ १३ लोग ही एक्टिव हैं यानी १३ लोगों का माइनिंग चालू है तो १३ गुना 0.२५ के हिसाब से ये तीन पॉइंट २५ पॉइंट होते हैं। अगर दस लोगों का माइनिंग चालु है तो २.५ पॉइंट होते हैं।
नेक्स्ट है यूटिलिटी यूसेज बोनस यानि पाई एप के इस मेनू में पाई युटीलीटी पर क्लिक करके ब्रेनस्टॉर्म पर क्लिक करेंगे और निचे कंटीन्यू बटन पर क्लिक करेंगे तो ये स्क्रीन आएगी। इसमें पाई के बदले में भविष्य में दी जानेवाली प्रोडक्ट और सर्विस की कुछ वेबसाइट हैं। जिसमें कैंडीक्रश जैसी एक गेम भी है। वो खेलेंगे तो आप को यहाँ यूटिलिटी पॉइंट मिलेंगे। लास्ट हे नोड बोनस के पॉइंट। इसके लिए आपके पास कम्प्यूटर या लेपटॉप होना जरूरी है। जिन लोगों के पास कोम्प्युटर है वो लोग इस पाई एप्लिकेशन को कम्प्यूटर में डाऊनलोड करके नोड का सेटअप कर सकते हैं। Node को चालू रखने पर इसके पॉइंट मिलते हैं।
अब रिवॉर्ड्स सेक्शन में ये सभी को जोड़कर इसके जो पॉइंट बनते हैं वो टोटल माइनिंग रेट के फॉर्मूले में गिने जाते हैं।
यानी इन तीनों का मल्टिप्लिकेशन यानी गुणन करके जो रिज़ल्ट मिलता है उतने पाई एक घंटे में आपके मोबाईल में जनरेट होंगे। तो ये थी जानकारी पाई नेटवर्क में टोटल माइनिंग रेट के फॉर्मूले की। जिनमें सारी चीजों के केल्क्युलेशन फिक्स हैं।
इसका सबसे ज्यादा फायदा लेना है तो आपको रेफरल्स बढ़ाने पड़ेंगे और अपने इन्विटेशन कोड से लोगों को इस नेटवर्क में जोड़ना पड़ेगा। अगर आप समजा नहीं सकते तो मेटामित्र चैनल के वीडियो दिखाकर समझाइए और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानेका प्रयत्न करें ताकि भारत में भी लोग इसका फायदा ले सकें।
https://dashboard.pi-blockchain.net/
दुनियामें इतने देशोमें पाई नेटवर्क के नोड लग चुके हैं। पर इस लिस्ट में इण्डिया का नाम तक नहीं है। इसबार भी हम पीछे ना रहे जाएं इसलिए नया नया सीखते रहें और मेटामित्र से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र। जयहिंद जयभारत।







