Ad Code

Top 5 best NFT marketplaces | List of nft marketplaces | NFTmarketplace list

nftmarketplace


Top 5 Best NFT marketplaces, List of NFT marketplaces 2022

#nft #nftmarketplace #howtosellnft #list #nft #market #marketplace #top10 #top5nftmarketplace #bestNFTmarketplace


इस Blog में हम online NFT marketplaces के बारे में जानेंगे जहां एनएफटी की sell होती है। अगर आप नहीं जानते कि एनएफटी क्या है, तो पहले यह Post देखें। मेटावर्स, ब्लॉकचैन, क्रिप्टो और एनएफटी के बारे में पहले बेसिक जानकारी प्राप्त करलें तो आप आसानी से यह सारी चीजें समज पाएंगे। Metaverse Crypto Blockchain NFT

 तो आइए नजर डालते हैं एनएफटी बाजारों पर।  

Top 5 Best NFT marketplaces, List of NFT marketplaces 2022

NFT Marketplaces | Top 5 best nft marketplaces


https://opensea.io/

ओपन सी अपने नाम से दुनिया का सबसे बड़ा एनएफटी बाजार है। जैसा कि हमने अगले वीडियो में देखा, इस ओपन मार्किट में  पिकसेक आर्ट से बने क्रिप्टो पंक नामक 10,000 क्लेक्टिबल्स आइकॉनस बेचे गए।

 

https://rarible.com/

यह दूसरा हे रेरीबल यहाँ पर भी बहुत सरे डिजिटल आर्ट वर्क NFT के रूप में बिकते हैं | लोग nft के रूप में समजो की इन्वेस्ट करते है।


https://mintable.app/

यह  हे मिंटेबल , एक जाना माना NFT मार्किट है। जिसका डोमेन नेम Mintable.app है। इसमें केटेगरी देखें तो, डिजिटल आर्ट है, म्यूज़िक है, वीडियो है और क्लेक्टिबल्स यानि प्रोफाइल पिक्चर हे।  यहाँ ऐसी अलग अलग केटेगरी में बहुत कुछ बेचा जाता है।

 


अब वेल्यूएबल्स NFT मार्किट देखते हैं जिसका डोमेन V.cent.co है। यहाँ पर खास करके -  ट्विटर की ट्वीट बेची जाती हैं। पिछले वीडियो में यह एक टवीट दिखाई थी टवीटर की यह फर्स्ट टवीट, जो 21 मार्च, 2006 में की गई थी, यहाँ पर 2.95 मिलियन में बिकी हे

 

niftygateway.com

नेक्स्ट NFT मार्किट हे , निफ्टी गेटवे डॉट कॉम जहां ट्रंप के अमेरिकी चुनाव हारने का एक कार्टून वीडियो ₹6.6 मिलियन में बिका। ऐसे प्रत्येक बाजार में, ट्रेडिंग हिस्ट्री दिखती है कि यह NFT समय-समय पर कितने में बेचा जाता है।

 

यह https://marketplace.axieinfinity.com/ का मार्केट प्लेस है जहां प्लॉट्स, ऐसे कलेक्टिबल्स और गेम आइटम्स को NFT के रूप में बेचा जा सकता है।

 

अब हम सबसे दिलचस्प NFT के बारे में जानेंगे। अगर आपको याद हो तो SeeThisVideo एक ऐसे NFT के बारे में बात की गई जो दुनिया का सबसे महंगा डिजिटल आर्ट वर्क था बिपल नाम के एक कलाकार ने 5000 पेंटिंग्स को इकट्ठा करके बनाया था। आइए जानते हैं यह 69 मिलियन डॉलर की NFT किसने खरीदा? उनका 'मेटाकावन ' नाम से एक ट्विटर अकाउंट है। लेकिन यह इंजीनियर जिसका असली नाम विग्नेश सुंदर है। जो दक्षिण भारत से हैं। उन्होंने यह सबसे महंगा एनएफटी खरीदा हे

 

तो ये एनएफटी बाजार थे और ऐसे कई नए प्रकार के एनएफटी बाजार इन उभरते हुए मेटावोर्स में आते रहेंगे जहां प्रत्येक मेटावर्स से संबंधित विभिन्न वस्तुओं की बिक्री भी होती रहेंगी आप अपने पसंदीदा केटेगरी के एनएफटी बाजार में कुछ समय बिताएं और ऑब्ज़र्व करते रहें की किस तरह की NFT लोग बनाते हैं और किस तरह की NFT का सेल होता है। यह तो शुरुआत भी नहीं है, अभी बहुत कुछ बनाना बाकी है। आप भी अपने आइडिया के अनुसार पूरी तरह से नए मेटावर्स के बारे में सोच सकते हैं और उसके लिए नई नई एनएफटी बना सकते हैं।


List of NFT marketplaces 2022

  1. opensea.io
  2. marketplace.axieinfinity.com
  3. rarible.com
  4. superrare.com
  5. mintable.app
  6. niftygateway.com
  7. foundation.app
  8. nbatopshot.com
  9. sorare.com
  10. venly.market
  11. zora.co
  12. nft.wazirx.org
  13. v.cent.co


NFT kya hai? What is NFT? Non Fungible Token explained in hindi

 

nft kya hai nft explained in hindi #nft


आज कल cryptocurrency की चर्चा बहुत हे ऐसे में एक दूसरी चीज की चर्चा भी शमिल हे जिसका नाम हे NFT और यह भी बहुत स्पीड में फेमस हो रहा हे। इस वीडियो में हम मेटावर्स की प्रॉपर्टी यानिकि संपत्ति के बारे में जानेंगे। आपको Metavers, Blockchain और Cryptocurrency के बारे में तो पता होगा। यदि नहीं, तो मेटामित्र website me पहले search kar ke देखें ताकि आप NFT को अच्छी तरह समझ सकें।

What is NFT  nft kya hain, nft ke bare main jankari

nft fullform is non-fungible token.

तो आइए जानते हैं NFT क्या है। निफ्ट का पूरा नाम नॉन फंजीबल टोकन है। जिसमें दो शब्द है । 

एक नॉन फंजीबल और दूसरा टोकन। टोकन का अर्थ है प्रतीक, चिन्ह या निशान । 

ये फंजीबल यानि ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें बदला जा सकता है रिप्लेस किया जा सकता है । जैसे सभी के पास एक ही मॉडल का फोन हो सकता है। सबके पास एक ही मैक मॉडल की कार हो सकती है। एक किताब की कई कॉपी । या 100 रुपये का नोट। ऐसी चीज जिसे एक्सचेंज किया जा सकता है और इसकी कीमत नहीं बदलती है। लेकिन मान लीजिए कि आपने किताब में पढ़ने के लिए पंक्तियों को हाइलाइट किया है। इसमें अपने स्वयं के मूल विचार लिखें। ऐसे पर्यायवाची शब्द लिखे जिससे उस बुक में कहि बातें आसानी से समझ में आ जाएं। कुछ ऐसा जो पहले से किताब में नहीं था। तो अब आपकी यह किताब खास बन गई है। यूनिक भी बन गई हे।  अब इसके जैसी कोई दूसरी किताब नहीं होगी। इसे कोई कहीं से नहीं खरीद सकता। आपने इसे एक नॉन फंजीबल चीज बना दिया। अब इस नॉन फंजीबल वस्तुके मालिक आप हे।

उसी तरह, मान लीजिए कि आप एक कलरफुल पेन्टिंग बनाते हैं, या डिजिटल आर्ट बनाते हैं, एक वीडियो क्लिप बनाते हैं, कोई यूनिक तस्वीर लेते हैं, म्युज़िक कम्पोज़ करते हे, ... या कुछ और - आप इसे अपनी NFT के रूप में बेच सकते हैं।

आप अपनी कोईभी चीज डिजिटल वर्क के रूप में मेटावर्स में अपलोड कर सकते हे।  जब आप इसे अपलोड करते हैं तो उसका ब्लॉकचेन में एक परमेनन्ट रिकॉर्ड बन जाता हे । अब वह एक एनएफटी के रूप में जाना जाता है। नॉन फंजीबल टोकन।

एनएफटी NFT बिटकॉइन की तरह क्रिप्टो टोकन है जो आपकी अपनी डिजिटल संपत्ति हे । अभी आप इसे सेल के लिए रख सकते हैं। और आपको किसी को यह साबित करने की आवश्यकता नहीं है कि आप इसके ओनर हैं। SHORT में जानें तो, NFT का अर्थ यूनिक डिजिटल आइडेंटीफायर है. जो कॉपी नहीं किया जा सकता उसे किसी और चीज से बदला नहीं जा सकता। यह एक डिजिटल ओनरशिप का सर्टिफिकेट है।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जी, साऊथ सुपरस्टार रजनीकांत जी, युवराज सिंह भी अपना-अपना एनएफटी NFT लेकर आ रहे हैं।

आइए एक बार फिरसे रिवीजन करें..

Blockchain ब्लॉकचैन - इंटरनेट की नेक्स्ट जनरेशन  हे |

Metaverse मेटावर्स  - एक वर्चुअल वर्ल्ड है, जिसमें लोग एक दूसरे के साथ डिजिटली कनेक्ट होते हैं।

Cryptocurrency क्रिप्टोकरेंसी - यह डिसेंट्रलाइज़्ड वर्चुअल वर्ल्ड में चल रहा पैसा है।

और एनएफटी NFT - उस दुनिया में यूनिक डिजिटल असेट यानि संपत्ति है।

आइए अब हम देखते हैं की वर्चुअल दुनिया में अगर एनएफटी सच में बिकता है तो कितनी कीमत पर  बिकता है। और इसे खरीदनेवाले कैसे किसीभी कीमत पर खरीद लेते हैं।

इस डिजिटल आर्ट को एनएफटी के रूप में 69.3 मिलियन में बेचा गया।


ऐसी पिक्सेल आर्ट से बनी 10,000 इमेजिस - जिन्हें क्रिप्टो पंक के रूप में जाना जाता है - 11.8 मिलियन में बिकी।

ऐसा ही एक वीडियो भी NFT मार्केट में 6.66 करोड़ में बिका।

टवीटर का पहला टवीट भी NFT मार्केट में 92.9 मिलियन यानी तकरीबन 21 करोड़ रुपये में बिका।

यह जानकर अब आपके मन में भी कोई विचार आया है तो आप सही सोच रहे है कि आप भी अपनी कोई  NFT बना कर बेच सकते हैं।

आप अपनी NFT डिजिटल आर्ट आसानी से कैसे बनाएँगे ?

NFT मार्केट कौन कौन से हे जहाँ NFT को बेचा और खरीदा जाता है?

आप अपनी NFT वहां कैसे सेल के लिए रखेंगे ?

कौन कौन सी NFT की ज्यादा डिमांड होगी ?

और भी बहुत कुछ जानने के लिए मेटामित्र से जुड़ें रहें। 



My NFT collection:

Earn Bitcoin at your Home/office: 


cryptocurrency kya hai | क्रिप्टो करेंसी क्या हे kripto karanci

What is cryptocurrency? Cryptocurrency kya hai  , Cryptocurrency kya he , cryptocurrency ke bare main 

cryptocurrency explained in hindi

आज कल सबसे ज्यादा मार्किट में जिसकी चर्चा हो रही हे वो हे क्रिप्टो करंसी.

आज जिसे जैसे ही कुछ जानकारी मिलती हे वो Cryptocurrency के पीछे भागना  शुरू कर देता है. बहुत ही कम समय में Cryptocurrency ने financial market में हलचल मचा रखी हे।  बिटकॉइन bitcoin की तरह India इण्डिया की भी क्रिप्टो करंसी आने वाली हे, तो सभी लोग इस उम्मीद में हे की हम भी इण्डिया की क्रिप्टो करंसी खरीदेंगे | पर उससे पहले आप को जानना होगा की - क्या हे ये क्रिप्टो करंसी और कैसे बनती हे डिजिटल क्रिप्टो करंसी।  How cryptocurrency works

नमस्कार दोस्तों, मेटामित्र metamitra website पर आपका स्वागत हे। 

आइए जानते हैं कि ..

क्रिप्टोकरेंसी क्या है  #whatiscryptocurrency - Kripto karanci kya hai

cryptocurrency explained in hindi

cryptocurrency explained in hindi


आपने अगर वीडियो गेम पार्लर में वीडियो गेम खेला होगा तो शायद  जानते होंगे की वीडियो गेम हमारे एक रुपये या पांच रुपये के सिक्के से नहीं खेला जा सकता। उसके लिये आपको उस गेम पार्लर मेंसे कुछ कोइन खरीदने होंगे और उसी कोइन से ही वीडियो गेम खेल सकते हैं |  

तो मान लीजिए आप उस कोइन को गेमबॉक्स में डालकर वीडियो गेम खेलना शुरू करते हैं। गेम खेलते समय पोइन्ट्स इकठे करते हैं और उन्ही पॉइंट्स से आप गेम में एक नया गैजेट यानि एक नई पावरफुल चीज खरीदते हैं जो आपके लिए नेक्स्ट लेवल पार करने के लिए उपयोगी होगी। लेकिन गेम खत्म होने के बाद आपको इन पॉइंट्स और चीज़ को वहीं छोड़ देना होता है यानी आप उसे हमेशा के लिए अपने पास नहीं रख सकते। लेकिन Metawars में आप इसे अपने पास रख सकते हैं. 

समझें कि यह गेम एक मेटावर्स है और वो जो पॉइंट्स थे वो करंसी हे। वो पैसा है जो इन मेटावर्स की ब्लॉकचेन सिस्टम में क्रिप्टोकोड के रूप में होती है, जिसे क्रिप्टोकरेंसी कहा जाता है।



cryptocurrency explained in hindi


अब ध्यान से सुनो..जैसे अगर आप भारत से अमेरिका जाते हे तो आपको पहले रुपये से डॉलर लेना होगा और उस डॉलर से आप अमेरिका में चीजें खरीद सकते हैं। इसी तरह, प्रत्येक मेटावर्स की अपनी क्रिप्टो करेंसी होती है।  कोई भी मेटवर्स में कुछ खरीदने के लिए उसकी क्रिप्टो करंसी का उपयोग करना पड़ेगा। इसके लिए  आपको रूपये से उस करंसी को लेना होगा यानि एक्सचेंज करना होगा उसके बाद ही आप उस गेम में या मेटावर्स में कुछ खरीद सकते हैं। और बेच भी सकते हैं।

Cryptocurrency एक तरह की डिजिटल पेमेंट है जिसमें बैंक बीचमें नहीं होती।  इसमें पेमेंट इंटरनेट पर इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में किया जाता है। साइबर कैश कही जाने वाली सभी क्रिप्टो करंसी की चर्चा दुनिया भर में है। इसे वर्चुअल करेंसी (Virtual Currency) या डिजिटल करेंसी (Digital Currency) कहो  इसकी कीमत सिर्फ इंटरनेट में उस मेटावर्स तक ही सिमित हे। वास्तविक दुनियामें इसकी कीमत कुछभी नहीं हे क्योंकी इसकी नोट्स या सिक्के नहीं बनाए जाते। पर हां एक प्रॉपर्टी की तरह आप इसे खरीद सकते हैं या बेच सकते हे। Cryptocurrency व्यापार किया जा सकता है और उसका टेक्स भी लगता हे।

cryptocurrency explained in hindi


अभी बहुत सारी क्रिप्टोकरेंसिया हैं। कुछ जानी पहचानी के नाम हे बिटकॉइन, एथेरियम, लाइटकॉइन, कार्डनो, पोल्का डॉट, स्टेलर, डोज़ कॉइन, मेटिक, टीथर, बिनन्स कॉइन, सोलाना, पॉली गॉन और शीबा इनु।  अगर आपको किसी क्रिप्टो करंसी के बारेमें ज्यादा जानना हे तो कॉमेंट करके हमें जरूर बताइए 

Blockchain kya he? Blockchain explained in hindi ब्लॉकचेन क्या हे? जानिए सरल हिन्दीमें |



what is blockchain, blockchain kya he

आज हम जानेंगे कि 

ब्लॉकचेन क्या होता है? What is Blockchain? Blockchain explained in hindi

ब्लॉकचेन नाम क्यों
ब्लॉकचेन और मेटावर्स एकदूसरे से कैसे जुड़े हैं

ब्लॉकचेन को जानने के लिए, आपको सबसे पहले वेब यानि इंटरनेट  के बारे में जानना होगा, इसलिए मैं आपको इंटरनेट का संक्षिप्त विवरण देता हूं। सबसे पहला इंटरनेट का पहला चरण  वेब . कहलाता था | जिसमे एक वेबसाइट जिसने बनाई हे वो एक सर्वर पर हुआ करती थी। उस वेबसाइट का मालिक ही उसमें कुछ अपलोड कर सकता था और बाकी सभी लोग उसे पढ़ सकते थे हम एक विज़िटर के रूप में उस वेबसाइट में कोई चेंज नहीं कर सकते थे सिर्फ देख सकते थे। यानी कोई यूजर इंटरेक्शन नहीं था। (1989-2005)

what is blockchain, blockchain kya he


समय के साथ, यह भी आइडिया आया कि अब वेबसाइट की सामग्री यानी ब्लॉग, फोटो, वीडियो को उपयोगकर्ता द्वारा याने विज़िटर द्वारा भी बनाया जा सकता है और विकिपीडिया, फेसबुक, यूट्यूब जैसी एक ही वेबसाइट पर डाला जा सकता है। वर्तमान में जो इंटरनेट है वह इंटरनेट का वेब 2.0 चरण है। (2005-वर्तमान)

what is blockchain, blockchain kya he


अब जानते हे इंटरनेट का तीसरा चरण जो की वेब 3.0 कहलाता हे।

वेब 3.0 इंटरनेट की अगली तीसरी पीढ़ी है | जो इंसानों की तरह ही सूचनाओं को प्रोसेस करने में सक्षम होगा।

यह कम्प्यूटर्स  - विश्लेषण भी कर सकेंगे।और पुराने डेटा से भविष्य का अनुमान भी कर  पाएंगे ।


what is blockchain, blockchain kya he


जहां वेबसाइट और मोबाईल ऐप ये दोनों मशीन लर्निंग (एमएल), बिग डेटा, डिसेंट्रलाइज़्ड लेज़र टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आदि तकनीकों के माध्यम से एक SMART HUMAN की तरह सूचनाओं को प्रोसेस करने में सक्षम होंगे। इसके प्रोग्राम एक सर्वर पर नहीं बल्कि कई सेंकडो कंप्यूटरों पर होंगे जिन्हें नोडस कहा जाता है।

what is blockchain, blockchain kya he

अब जानते हे ब्लॉकचेन नाम क्यों - ब्लॉकचेन एक तरह का डेटाबेस  है। डेटाबेस में डाटा का रेकॉर्डस रहता है। उदाहरण के तौर पर ,  जैसे कि बैंक की पासबुक, अस्पताल में मरीजों का रिकॉर्ड, कार कंपनी में ग्राहक का रिकॉर्ड, मॉल में खरीदारी का रिकॉर्ड, स्कुल या यूनिवर्सिटी में छात्राओं का रिकॉर्ड लेकिन ये सभी रिकॉर्ड सेंट्रलाइज्ड यानी एक कंप्यूटर सर्वर में होते हैं। और इसे बदला जा सकता है, एडिट किया जा सकता है। पूरी तरह से मिटाया भी जा सकता है। और कोई भी इसे देख या पढ़ सकता है। हैक भी कर सकते हैं।


what is blockchain, blockchain kya he

पर
ब्लॉकचेन एक ऐसी श्रृंखला है चेन हे जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में सूचना का रिकॉर्ड होता है। प्रत्येक ब्लॉक क्रिप्टोग्राफिक हैश कोड के रूप में अपने अगले और पिछले ब्लॉक से जुड़ा होता है। यदि कोई नया लेन-देन होता है या डेटा में एक छोटा सा भी चेन्ज होता है, तो एक नया कोड बन जाता है और ब्लॉक में रख दिया किया जाता है।  इसका मतलब है कि आप कितने भी बदलाव कर लें, नए और नए कोड-ब्लॉक बन जाते हैं, पुराने रिकॉर्ड पुराने ब्लॉक में ही सेफ रहता है। इसे पूरी तरह से मिटाया नहीं जा सकता इसलिए हैकिंग की या चोरी की कोई समस्या नहीं है। इंटरनेट पर जुड़े हुए कंप्यूटर में इस ब्लॉकचेन की एक कॉपी होती है, इसलिए यदि आप एक कंप्यूटर में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको सभी कंप्यूटरों में बदलाव करना होगा।  ब्लॉकचेन तकनीक से जुड़ा हुआ हर कोम्प्युटर और उसके स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रोग्राम सब कुछ जांचते हैं और इसकी अनुमति देते हैं उसके बाद ही लेन-देन का ट्रान्सेक्शन होता है।



आप जानते हे की वास्तविक दुनियामे, बैंक के एकाउंट में जो ट्रान्सेक्शन होते हैं उसका रेकॉर्ड बैंक के सर्वर कम्प्यूटरमें के लेजरबुक में रहता हे जो की एक सेंट्रलाइज़्ड सिस्टम है। लेकिन एक डिसेंट्रलाइज़्ड सिस्टम में, यानी एक से ज्यादा कम्प्यूटरोमें, आपका रिकॉर्ड कई कंप्यूटरों पर एक सार्वजनिक खाता बही में  रहता हे और एक क्रिप्टोग्राफीक कोड के रूप में होगा जो अधिक सुरक्षित होगा।

आइए जानें कि ब्लॉकचेन और मेटावर्स कैसे जुड़े हैं।

what is blockchain, blockchain kya he

अभी इंटरनेट के वेब 2.0 चरण में, वह सब कुछ - जो लोग इंटरनेट पर करते हैं, यानि कि वे क्या खोजते हैं, क्या पसंद करते हैं, क्या देखते हैं, जो कुछ भी खरीदते हैं, सारा डेटा किसी न किसी कंपनी के पास रहता है। इंटरनेट के इस नए चरण में यानि ब्लॉकचेन में इसकी संभावना नहीं है। मेटावर्स ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बनाए जाते हे जो डिसेंट्रलाइज़्ड होते हैं यानि आप इंटरनेट पर जो कुछभी करते हे उसका डाटा कोई एक कम्पनी के पास नहीं रहता।

 blockchain kya he, what is blockchain

ब्लॉकचैन नेटवर्क पर मेटावर्स प्रोजेक्ट फन्जिबल टोकन द्वारा संचालित होते हैं। मेटावर्स में खरीदने, बेचने और व्यापार करने के लिए ब्लॉकचेन आधारित टोकन या क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग होता है। इस टोकन का आदान-प्रदान किया जा सकता है।  मेटावर्स में इन टोकन का उपयोग डिजिटल संपत्ति जैसे जमीन, प्लॉट या अवतार के लिए कपड़े और एक्सेसरीज़ खरीदने के लिए किया जाता है। इसका व्यापार किया जा सकता है। सिर्फ गेम के लिए ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, बैंकिंग, इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स जैसे सेक्टर्स में भी इसका उपयोग भविष्य में होगा । यानि हर सेक्टरमें ब्लॉकचेन सिस्टम से बनी हुई वेबसाइट और मोबाईल ऐप होंगी जिसमे क्रिप्टो करंसी से लेनदेन होगी. 

अभी बहुत कुछ नया आने वाला हे। इसलिए जानते रहें, सीखते रहें और मस्त रहें। मेटामित्र से जुड़े रहें। 

मेरा मित्र मेटा मित्र. जय हिन्द जय भारत.