जिसमें से पहला हे ASIC Application-Specific Integrated
Circuit --
ASIC एक इंटीग्रेटेड सर्किट चिप है जिसे एक विशिष्ट
उद्देश्य के लिए डिज़ाइन किया गया है। जैसे की मोबाईल का प्रोसेसर, वो सिर्फ मोबाईल
में ही चल सकता हे , कोम्प्युटर के मधरबोर्ड में नहीं काम आ सकता. एक दूसरा
example हे वाशिंग मशीन की सर्किट जो सिर्फ वॉशिंग मशीन में ही काम करेगी. इसी तरह
ASIC माइनर एक कम्प्युटराइज़्डडिवाइस या हार्डवेयर
है जो सिर्फ crypto coin ही बनाएगा। इस डिवाइस की केपेसिटी और फीचर्स देखने की लिंक
इस वीडियो के youtube डिस्क्रिप्शन में हे। (amazon.in)इसको लगाकर आप घरमेंही बिटकॉइन बना सकते हैं और
सीधा आपके वॉलेट में ट्रान्सफर भी कर सकते हैं। इस वाले तरीके में इलेक्ट्रिसिटी ज्यादा
यूज़ होती है इसलिए सोलर पेनल हो तो प्रॉफिट ज्यादा मिलता है।
Top cryptocurrency Exchange list in India, Which is the Best Crypto Exchange - Explained in Hindi
The information
provided on this channel / video /blog /website is for educational and informational purpose
only and it is not considered to be an advice or Recommendation of any kind
Investment. Anyone who wishes to apply the concept and ideas from content of this
channel/video takes full responsibility for their actions. We request you to do
your own due diligence before investing in any cryptocurrency, cryptocurrency
exchange, ICO, IEO. We do not take any responsibility for your profit or loss
and we ill not be liable in any case. Always remember Crypto market are subject
to risk. We are not forcing you to trade/invest in Crypto Market. It is your
own will.Wish You Good Luck.
क्रिप्टो
एक्सचेंज क्या होता है ? कितने प्रकार के होते हैं ? क्या क्रिप्टो एक्सचेंज सेफ हैं
? बेस्ट क्रिप्टो एक्सचेंज को कैसे पहचानें ? ऐसे कुछ सवालों के बारे में जानकारी प्राप्त
करेंगे। जो लोग क्रिप्टो के बारे में जानना चाहते हैं जो क्रिप्टो लवर हैं उनको कभी
न कभी क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में भी जानना पड़ेगा और कोई न कोई क्रिप्टो एक्सचेंज
का उपयोग करना पड़ेगा। इस लिए आइए जानते हैं
की क्रिप्टो एक्सचेंज क्या है, क्यों जरूरी है , ना हो तो क्या फर्क पड़ेगा।
क्रिप्टो
एक्सचेंज को जानने से पहले एक नजर क्रिप्टो वॉलेट और बैंक के बारे में जानते हैं। जैसे
पैसे रखने की जगह बैंक एकाउंट है वैसे क्रिप्टो कोइन्स याने क्रिप्टो एसेट्स को रखने
की जगह आपका क्रिप्टो वॉलेट है।क्रिप्टो कोइन
को पैसों से खरीद ने के लिए बिच में क्रिप्टो एक्सचेंज होते हैं। क्रिप्टो वॉलेट में
पैसे नहीं रखे जाते और बैंक में क्रिप्टो कोइन नहीं रखे जाते। पर क्रिप्टो एक्सचेंज
में पैसे से क्रिप्टो खरीदकर रखे जाते हैं।
दोस्तों आप
क्रिप्टो दो तरह से प्राप्त सकते हो एक तो डायरेक्ट अपने क्रिप्टो वॉलेट में किसी से
रिसीव करो और दूसरा उसे क्रिप्टो एक्सचेंज पर खरीदो। क्रिप्टो वॉलेट क्या है वो आप
मेटामित्र चैनल का वीडियो को देखकर जान सकते है। आप क्रिप्टो को किसी से गिफ्ट में
या अपनी NFT बेचकर सीधा अपने क्रिप्टो वॉलेट में रिसीव कर सकते हो। जिसमें आपका कोई
पैसा नहीं जाता। अब दूसरे वाले तरिके में यानि एक्सचेंज पर क्रिप्टो खरीदने के लिए
आपको पैसा या डॉलर देना पड़ेगा।तो ये क्रिप्टो
एक्सचेंज एक ऐसा मीडियम है जहां क्रिप्टो को बेचने वाले और खरीदने वाले मोजूद होते
हैं। जिस तरह आप शेर मार्किट में शेर खरीदते और बेचते हो उसी तरह ये क्रिप्टो एक्सचेंज
पर इसकी मोबाईल एप के ज़रिये या वेबसाइट के ज़रिये आप क्रिप्टो को बाय या सेल कर सकते
हो। और क्रिप्टो एक्सचेंज हर ट्रांसेक्शन का चार्ज यानि कमीशन लेगा। तो आप समज गए होंगे
की क्रिप्टो जो की सोने चांदी या शेर स्टॉक की तरह एक संपत्ति बन सकती है उसको रखने
की जगह ये दो प्लेस है - पहेलाक्रिप्टो वॉलेट
और दूसरा क्रिप्टो एक्सचेंज। सोने चांदी या शेर स्टॉक की तरह क्रिप्टो एक संपत्ति बन
सकता है , प्रॉपर्टी की तरह भविष्यमें काम आ सकता है।
क्रिप्टो
एक्सचेंज को आसानी से समझने के लिए एक उदाहरण देखते हैं।
आप कोई दुकान
से कोई चीज खरीदते हैं और पेमेंट करते हैं। यदि आप यह पेमेंट केश में करते हैं तो केश
रुपये को रेगुलर करंसी या फ़िएट करंसी कहा जाता है।
यह पेमेंट
गूगल पे , फोन पे या पेटीएम के जरिए - मोबाइल से कोड को स्कैन करके भी किया जा सकता
है। आपने लोगों को ऐसा करते भी देखा होगा। तो ये पेमेंट डिजिटल करंसी से हुआ ऐसा कहा
जाता है। दोनों ही मामलों में आपके बैंक एकाउन्ट से दुकानदार के बैंक एकाउन्ट में रुपयों
का ट्रांसेक्शन यानि लेनदेन होता है। बीच में भारतीय रिजर्व बैंक होती है जिसका सिस्टम
यह चेक करता है कि आपके बैंक खाते में पेमेंट करने के लिए पैसा है या नहीं और उसके
बाद ही पेमेन्ट किया जाता है। यह पूरी प्रोसेस कुछ ही सेकंड में हो जाती है।
उसी तरह जब
एक क्रिप्टो वॉलेट से दूसरे के क्रिप्टो वॉलेट में पेमेन्ट होता है तो बीच में कोई
बैंक नहीं होता है। इंटरनेट के ब्लॉकचैन सिस्टम में स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रोग्राम
द्वारा सबकुछ चेक करके यह पेमेन्ट किया जाता है। यह किसी एक देश के बैंक द्वारा नहीं
बल्कि इंटरनेट नेटवर्क से जुड़े सैकड़ों कंप्यूटरों द्वारा संचालित होता है। जो की
बहुत ही सुरक्षित है।
जब आप क्रिप्टो
को डिजिटल करंसी में रूपये में या डॉलर में कन्वर्ट करना चाहते हैं या डिजिटल करंसी
को क्रिप्टो में कनवर्ट करना चाहते हैं, तो आपको एक मीडिएटर यानि एक्सचेंज की जरूरत
पड़ती है। ये एक्सचेंज क्रिप्टो इकोसिस्टम का एक इम्पॉर्टन्ट पार्ट हैं। क्रिप्टो वॉलेट
और एक्सचेंज दोनों ही आवश्यक हैं ताकि आप आसानी से क्रिप्टो coin और डिजिटल करेंसी
का मेनेजमेन्ट कर सकें। क्रिप्टो एक्सचेंज
न हो तो आप क्रिप्टो कोइन्स को रूपये
पैसे में कन्वर्ट नहीं कर सकते। फर्क सिर्फ इतना पड़ता है की आपको कोई चीज खरीदनी
है तो आपको क्रिप्टो कोइन में पेमेन्ट करना पड़ेगा। जैसे की पिछले कुछ न्यूज़ में सुना
होगा की बड़ी बड़ी कंपनियां उनकी प्रोडक्ट या सर्विस के बदले अब सीधा क्रिप्टो कोइन में
पेमेन्ट करने का ऑप्शन भी देती है।
क्रिप्टो
एक्सचेंज जानने के बाद अब देखते हैं क्रिप्टो एक्सचेंज के कितने प्रकार हैं ? क्रिप्टो
एक्सचेंजों को तीन केटेगरी में बांटा जा सकता है। पहेली केटेगरी हे सेंट्रलाइज़्ड क्रिप्टो
एक्सचेंज, दूसरी है डीसेंट्रलाइज़्ड क्रिप्टो
एक्सचेंज और तीसरी केटेगरी है हाइब्रिड क्रिप्टो
एक्सचेंज यानि मिक्स कैटेगरी।
Centralised Exchange (CeX) सबसे कॉमन और पारंपरिक प्रकार
हैं।
सेंट्रलाइज़्ड
एक्सचेंज प्राइवेट कम्पनी या उसका कोई ऑनर चलाता है। जिस पर गवर्मेंट यानि सरकार का
नियंत्रण होता है। प्राइवेट कंपनियां निवेशकों को क्रिप्टो में बाय सेल का व्यापार
करने के लिए यानि ट्रेडिंग के लिए एक प्लेटफॉर्म देती हैं। ऐसे लोग जो शुरुआत करना चाहते हैं और देखना चाहते
हैं की ये काम कैसे करता है वो इस प्रकार के
एक्सचेंज का उपयोग कुछ नया जानने के लिए करते हैं। कम्पनी इसमें सरल यूजर इंटरफेस बनाती
हे ताकि लोग आसानी से समज सकें और इसका उपयोग करके इन्वेस्टमेंट या ट्रेडिंग सिख सकें। यहाँ प्राइवेट कम्पनी होने की वजह से
ग्राहक की सहायता के लिए कस्टमर केर सपोर्ट होता है। लोगों को KYC केवाईसी प्रक्रिया
में अपना आधार कार्ड या नाम पता और मोबाईल नंबर जैसी पर्सनल इन्फॉर्मेशन भी देनी पड़ती
है। Centralised Exchange का सारा डाटा एक ही सर्वर पर होने की वजह से यहां हैकिंग
की समस्या हो सकती है। सेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज इन्स्योरेड होते हैं यानि की इन्होने
बिमा लेके रखा होता हे इस लिए उसको किसी भी तरह का डेमेज होता है या कुदरती आपदा आती
है तो कुछ हद तक आपका क्रिप्टो आपको वापस मिलने की संभावना होती है। यहां बड़ी संख्या
में लोग ट्रेडिंग करते हैं।
ये
Centralised Exchange के कुछ examples हैं। इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।
crypto wallet kya hai? account create in coinbase metamask, explained in hindi क्रिप्टो वॉलेट kaise banaye
क्रिप्टो वॉलेट क्या है ? इसकी क्युँ जरूरत है
? क्या में फ्री में बना सकता हूँ ? कौनसा क्रिप्टो वॉलेट बेस्ट है ? क्रिप्टो वॉलेट
से बैंक एकाउन्ट में पैसे कैसे आ सकते हैं ?
तो आज इन सभी सवालों से कुछ ज्यादा जानेंगे
मेटामित्र से।
मेटामित्र के पिछले कुछ blog में हमने मेटावर्स, ब्लॉकचेन,
क्रिप्टो और एनएफटी के बारे में जाना । यदि आपने शुरू से नहीं पढ़ा हैं, तो
पहले जरूर पढें ताकि आप बेहतर समझ सकें।
तो आइए शुरू करते हैं क्रिप्टो
वॉलेट के बारे में जानना।
आज के समय में पैसे की कीमत बढ़ती जा रही हे।आरामदायक और शांति से जीने के लिए हर कोई अपने इन्टरेस्ट
के अनुसार काम करता हे और पैसे कमाने के लिए दिन रात महेनत भी करता है।पर महंगाई और बढ़ते दाम से लड़ने के लिए कुछ पैसे
बचाकर कहीं निवेश भी करना पड़ता हे ताकि अच्छा रिटर्न मिले। अभी निवेश के बहुत सारे
ऑप्शन हैं।जिसमें नया और बहेतरीन विकल्प क्रिप्टो
है।क्योंकि इंटरनेट में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी
के प्रोजेक्ट्स बहुत तेजीसे आगे बढ़ रहे हैं। क्रिप्टो कोइन इसी ब्लॉकचेन से जुड़ा है।
और क्रिप्टो कोइन का लेनदेन करने के लिए क्रिप्टो वॉलेट की जरुरत भविष्यमें होगी। जैसे
आज लोग मोबाईल से पेटीएम, गूगल पे, फोन पे या अपनी बैंक के डिजिटल वॉलेट से पेमेंट
करते हैं वैसे ही भविष्यमें क्रिप्टो से भी पेमेंट हो सकता हे।
तो आइए सबसे पहले जानते हैं क्रिप्टो वॉलेट क्या है ? क्या होता है ये क्रिप्टोकरेंसी
वॉलेट? जैसा कि नाम से पता चलता है, ये आपका निजी बटुआ है यानि पर्सनल पर्स कह
सकते हैं। क्रिप्टो वॉलेट कोमोबाईल फोन में
एक एप्लिकेशन की तरह इंस्टॉल किया जाता हे। क्रिप्टो वॉलट की मदद से डिजिटल करेंसी
सुरक्षित रहती है. क्योंकि इसका एक्सेस एक पासवर्ड से सुरक्षित रहता है।ये वॉलेट आपको क्रिप्टो एसेट्स और क्रिप्टो टोकन
स्टोर करने में मदद करते हैं। दूसरे शब्दो में समझें तो इसमें डिजिटल एसेट्स, क्रिप्टो
करंसी जैसे की bitcoin, Ethereum या इसके जैसी दूसरी करंसी को स्टोर करते हैं. केवल
यही नहीं, क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजैक्शन को डिजिटल तौर पर साइन करने के लिए या यूँ कहो
परमिशन देने के लिए इसी क्रिप्टो वॉलेट का इस्तेमाल होता है।क्रिप्टो वॉलेट ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी से आपकी क्रिप्टो
एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए मदद करता है, साथ ही क्रिप्टोकरेंसी को send और receive
करने की सुविधा भी देता है.
क्रिप्टो
करंसी के वॉलेट कितने तरह के होते हैं ? Types of Crypto Wallet ( what is Hot Wallet & Cold wallet?)
ये दो तरह के वॉलेट होते हैं हॉट वॉलेट एंड कोल्ड
वॉलेट (Hot and Cold Wallets)
हॉट वॉलेट इंटरनेट से कनेक्टेड रहते हैं जिन्हें
कभी भी एक्सेस किया जा सकता है. मोबाइल वॉलेट के आलावा ये हॉट वॉलेट केटेगरी में ऑनलाइन
क्लाउड वॉलेट, सॉफ्टवेयर वॉलेट और क्रिप्टो एक्सचेंज भी होते हैं।
दूसरी केटेगरी है कोल्ड वॉलेट जो इंटरनेट से कनेक्ट
नहीं होते हैं और इसमें क्रिप्टो करंसी ऑफ़लाइन स्टोर होती हैं. कोल्ड वॉलेट में हार्डवेयर
और पेपर वॉलेट शामिल हैं. हार्डवेर वॉलेट देखना हे तो लिंक दी गई
है।
अब जानते हैं क्रिप्टो वॉलेट की क्युँ जरूरत है
?इसके लिए ये जानते हैं की पे टी एम्, और
गूगल पे, और फोन पे मोबाईल एप से अभी खरीदारी शुरू हो चुकी हे और इससे लोग एक दूसरे
को पैसे भेज सकते हैं।पर इससे क्रिप्टो करंसी
की लेन देन नहीं होती इसके लिए क्रिप्टो वॉलेट चाहिए।अगर nft मार्केटप्लेस पर आपकी कोई nft बिकती हे
तो पेमेंट सीधा क्रिप्टो वॉलेट में ही आता है। कोई और डिजिटल वॉलेट में नहीं। आप
Peer-to-Peer यानी पर्सन-to-पर्सन क्रिप्टो कोइन सेंड सकते हो और रिसीव भी कर सकते
हो। याद रहे इसका टेक्स लगता है।
How to create account in crypto wallet?
आइए
अब सीखते हैं कि क्रिप्टो वॉलेट कैसे बनाया जाता है।
क्रिप्टो वॉलेट बनाने से पहले आइए जानते हैं कि
क्रिप्टो वॉलेट कौन कौन से हैं। तो यह एक लिस्ट है coinbase, binance, zengo, crypto.com, Ledger Nano, Trezor, Kraken, Paybis,
coinsmart, gemini, paxful, blockchain, coinmama, bitflyer, wirex, exodus, metamask, trust
Wallet, Treazor wallet - और भी बहुत हैं।तो आइए सबसे पहला – coinbase ही देखते हैं।
how to create account in coinbase explained in hindi
Coinbase crypto wallet दुनियामें 100सो से भी ज्यादा
देशो में युस किया जाता है और इसमें ईमेल एड्रेस से भी क्रिप्टो रिसीव किया जा सकता
है। coinbase को open करने के लिए यह लिंक है।
लिंक पर
क्लिक करके आप coinbase की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएंगे और वहां ये स्क्रीन ओपन होंगी।
यहाँ अपना नाम और ईमेल पासवर्डवगेरा enter
करें। याद रहे यहाँ वही email address डालें जिसका आप रेगुलर उपयोग करते हैं। ये सारी
डिटेल्स डालकर सबमिट करने के बाद ये आपको एक ईमेल भेजेगा जिसके लिए अपना email
account खोल कर चेक करें की ईमेल आया हे के नहीं और अपना ईमेल verify करें।उसी तरह अपना फोन नंबर भी verify करें।बादमें अपनी डिटेल्स डालकरये सारे स्टेप्स क्लियर कर सकते हैं। सब एप की तरह
इसकी भी ये एक सामान्य रजिस्ट्रेशन प्रोसेस है।
ये coinbase एक क्रिप्टो वॉलेट तो हैं ही साथ में
क्रिप्टो एक्सचेंज भी है। यहाँ से आप तीन तरिके
से बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करंसी मंगवा सकते हैं यानि रिसीव कर सकते हैं या कहो सीधा
अपने इस निजी वोलेटमें पा सकते हैं। एक अपना
ईमेल आईडी, दूसरा ये क्यू आर कोड , और तीसरा ये 34DIGIT का लम्बा ऐड्रेस।
मानो की अगर आपका एनएफटी बिक जाता है या कोई आपको
क्रिप्टो करंसी सेंड करना चाहता है , देना चाहता है , तो आप इसे सीधे अपने क्रिप्टो
वॉलेट में प्राप्त करेंगे। वहां से क्रिप्टो एक्सचेंज में ट्रान्सफर कर के फिर आप इसे
रुपये में ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक के खाते में प्राप्त कर सकते हैं। और वहांसे
एटीमए के ज़रिये पैसे निकाल सकते हैं।
coinbase की तरह एक दूसरा भी क्रिप्टो वॉलेट हे
जो की बिलकुल फ्री है।
how to create account in metamask explained in hindi
मेटामास्क एक सॉफ्टवेयर के रूप में क्रिप्टोकरेंसी
वॉलेट है जिसका उपयोग एथेरियम ब्लॉकचेन के साथ इंटरेक्ट करने के लिए किया जाता है।
metamask काफी मजबूत और सिक्योर है। ये इतना प्राइवेट है की इसमें आपको अपना फोन नंबर
देने की जरूरत नहीं , नाही ईमेल आईडी या किसी
भी तरह की डीटेल देने की जरूरत नहीं है। जी हां दोस्तोंये आपका एक दम ख़ास और निजी बटुआ बन सकता हे जिसमें
आप एथेरियम क्रिप्टो को रख रखते हैं वो भी पूरी ज़िन्दगी। डेसेंट्रलाइज़्ड होने की वजह
से इस पर दुनिया की किसी भी सरकार का नियंत्रण नहीं है। ये एथेरियम इकोसिस्टम के साथ
आसानी से इंटरेक्ट कर सकता है। मेटामास्क वॉलेट की विशेषताएं और उपयोग के ऊपर इसका
एक अलग वीडियो बन सकता है पर अभी हम इसमें लॉगिन करना ही सीखेंगे।ये कम्प्यूटर लेपटॉप में ब्राउज़र एक्सटेंशन के रूप
में काम करता है और मोबाईल में इसे आप गूगल प्लेस्टोर या आई फोन में इंस्टॉल कर सकते
हैं। यूजर इस मेटामास्क के ब्राउज़र एक्सटेंशन या मोबाइल ऐप से एथेरियम वॉलेट को एक्सेस
कर सकते हैं। उदाहरण देखें तो ये Opensea NFT marketplace में आपको लॉगिन करने के लिए
metamask या coinbase जैसे क्रिप्टो वॉलेट का यूज़ करना पड़ेगा। तो आइए देखते हैं मेटामास्क
में अपना एकाउंट कैसे बनाते हैं।
इसके लिए लेपटॉप और मोबाईल दोनो में प्रोसेस एक
जैसी ही है। यहाँ बड़ी स्क्रीन में जानकारी के लिए हम लेपटॉप का उपयोग करेंगे। see Video at last for more information
सबसे पहेले इस वेबसाइट पर जाएं।मेटामास्क डॉट आई ओइसकी ऑफिसियल वेबसाइट है। दो करोड़ से भी ज्यादा
लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। Download बटन पर क्लिक करेंगे तो ये ऑटोमेटिक चेक करेगा
के आप कौनसे डिवाइज़ पर डाऊनलोड करना चाहते हो और ये अपने आप, वही ऑप्शन दिखाएगा।जैसे की
आप Google Chrome का use करते हो तो ये Chrome पर चलने वाला Install to Chrome बटनदिखाएगा, मोबाईल से करोगे तो Android या iOS दिखाएगा.
यहाँ हम FireFox का ऑप्शन देखेंगे।Install
बटन पर क्लिक करें और अपने ब्राउज़र के हिसाब से Add to Firefox या Add to Chrome पर
क्लीक कीजिए. तो ये आपके ब्राउज़र में install होगा।फिर
Get Started बटन पर क्लिक कीजिए। और यहाँ Create a Wallet पर क्लिक कीजिए। फिर Agree
बटन पर कलिक करके नेक्स्ट स्क्रीन पर यहां password डालें।दोबार सेम password सेट करने के बाद यहाँ टिक करके
Create बटन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्क्रीन पर वीडियो ध्यान से देखें और Next बटन पर
क्लिक करें। ये स्टेप बहुत कामका हे इसलिए ध्यान से सुनें। यहाँ इस ब्लेक स्क्रीन पर
क्लिक करेंगे तो ये आपको बारह शब्द (12 Phrase) दिखाएगा। ये सीक्रेट रिकवरी फ्रेस हैं।
जो की आपके वॉलेट की चाबी है।इसे आपको कहीं
कागज़ पर लिख लेना है।स्क्रीन शॉट नहीं लेना
है क्यूंकि स्क्रीन शॉट लेने के बाद अगर आप उसे डिलीट भी कर दोगे और ये मोबाईल बेच
दोगे तो डाटा रिकवरी सॉफ्टवेर से किसीको आपका यह इमेज दिख सकता है।इस लिए कागज़ पर ही लिखें। इस 12 बारह शब्दों को
mउसी क्रम में लिखें जिस क्रम में ये दिखाए गए हैं। इसको बहुत संभालकर छिपा के रख देना
है। फिर Next बटन पर क्लिक करने के बाद इस स्क्रीन में आपको उसी क्रम में लगाने हैं।
एक के बाद एक वर्ड पर क्लिक करते जाएं और फिर कन्फर्म बटन पर क्लिक करें। जब सब कुछ
सही होगा तो आपका मेटामास्क वॉलेट बन जाएगा। All Done पर क्लिक करके इस What’sNew मेसेज
को close करें।ये आपका मेटमास्क क्रिप्टो
वॉलेट है। यहाँ ना आपने अपना मोबाईल नंबर दिया और ना अपना email दीया नाम दिया। यहाँ
Account1 के निचे आपके वॉलेट का Account number हे जिसे कॉपी करके पेस्ट करके देखें
तो ये लंबा Account number दिखेगा। इसको याद रखने की जरूरत नहीं। यहाँ Account
Details में जाकर आप अपना नाम चेन्ज कर सकते हैं। और हाँ यहाँ एक से ज्यादा account
भी बना सकते हैं।
एक बार देखकर नहीं समज पाते हैं तो इस वीडियो को
दो तीन बार देखें और अच्छे से समझें। कोई प्रश्न हो तो कमेंट में लिखें। और इसमें कुछ
मिसिंग हो तो भी कमेंट में बताएं ताकि सबको latest update aur जानकारी मिलती रहें ।
तो ये थी जानकारी क्रिप्टो वॉलेट बनाने की। अब ये
crypto wallet से NFT marketplace connect करके अपनी nft कैसे बेचने रखनी है। Crypto
Exchange क्या है। क्रिप्टो वॉलेट से क्रिप्टो एक्सचेंज में क्रिप्टो कोइन कैसे ट्रान्सफर
करते हैं। और भी बहुत कुछ जानना बाकी है। तो जानते रहें, सीखते रहें और मेटामित्र यूट्यूब
चैनल से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र.
what is pi network in hindi | Pi Network क्या है kya legit or scam? | mine cryptocurrency on phone
इस metamitra website blog में हम पाई के बारे में सबकुछ जानेंगे यानि पाई नेटवर्क की पूरी कुंडली निकालेंगे। कुछ सवाल जैसे की पाई क्या है? पाई नेटवर्क क्यों
कहते हैं ? पाई सच में जेनुइन यानि असली हे की कोई बड़ा घोटाला है ये स्केम तो नहीं
है ? पाई मोबाईल एप डाऊनलोड करें के नहीं?
पाई के मोबाईल एप में सिक्योरिटी सर्कल क्या है ? पाई की वेल्यू कितनी है ? क्या मैं
पाई को रूपये पैसे में या डॉलर में कन्वर्ट कर सकता हूँ ? पाई से कुछ खरीद सकता हूँ
?
रोजमर्रा की जिंदगी में महेनत करने वाला
आम इंसान जिसके पास इंटरनेट कनेक्शन वाला सिर्फ एक मोबाईल फोन हे वो भी कैसे पाई जैसी
क्रिप्टो करंसी का माइनिंग कर सकता हे ? और वो भी टेक्नीकल नॉलेज के बिना?
इन सब सवालों
से भी कुछ ज्यादा आज जानेंगे।
दोस्तों आप
जानते हैं की दुनिया की सबसे पहेली क्रिप्टो करंसी बिटकॉइन हे जो की एक बहोत कॉम्प्लिकेटेड
ग्राफ़िक पज़ल के अल्गोरीधमपर काम करती हे।उसके बाद धीरे धीरे क्रिप्टो मार्किट में बहुत सारी
क्रिप्टो करंसिया अपना अपना अल्गोरीधम लेकर बन चुकी हे और ब्लॉकचेन सिस्टम में बन रही
है।अब उन सभी क्रिप्टो करंसी को बनाने में
यानि माइनिंग करने के लिए हाई टेक्नोलॉजी वाले सुपर फ़ास्ट प्रोसेसर या ग्राफिक्स कार्ड
का उपयोग होता हे जो की बहुत महँगा मिलता हे। और इन सब का सेट अप करके उसको चौबीस घंटे
चलाना पड़ता हे।जिसके लिए बिजली की खपत भी
ज्यादा होती हे।अब ये सब करने के बाद भी जो
क्रिप्टो करंसी बनती हे वो तो बनानेवाले को ही पता रहता हे की ये तरीका कितने फायदे
मंद हे या लॉस वाला है।
तो इसी तरीके
से बिलकुल उल्टा सोचने वाले डॉ. निकोलस कोकलीस जो की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में
पीएचडी करें हुए हे। इन्होने ब्लॉकचेन और एथेरियम
के आनेसे पहले स्मार्ट प्रोग्राम बनाए थे। इनको वो क्रिप्टो करंसी बनाने वाला महँगा
वाला तरीका पसंद नहीं था। क्रिप्टो करंसी की
टेक्निकल, फायनेंसियल और सोसियल क्षमताओंके लिमिटेशन से वो निराश थे। इसलिए वो कुछ
ऐसा करना चाहते थे की ब्लॉकचेन की टेक्नोलॉजी एक साधारण इन्सानके हाथों में भी आ सके और लोग पहले
से अधिक जान कर उसका उपयोग कर सके। इसी सोच को लेकर पाई नेटवर्क की नींव रखी । जिस तरह २००९ के आसपास बिटकॉइन शुरू हुआ था , और आज एक बिटकॉइन की कीमत
३०,००,००० (30 लाख) रूपये के आसपास है। ये जो आप देख रहे हैं वो पाई नेटवर्क की टीम
हे जिन्होंने जुलाई २०१९ में ये स्टार्ट किया था।
आइए इसकी वेबसाइट देखेंminepi.com इसकी ऑफिशियल वेबसाइट हैं।
यहाँ व्हाइट
पेपर में सारी जानकारी दी हे , यहाँ लास्ट में देखें तो इसके ये तीन फेज़ हे पहला डिज़ाइन,
दूसरा टेस्टनेट, और तीसरा मेईननेट। पहेले दो कम्प्लीट हो चुके हैं और तीसरा १४ मार्च
२०२२ को शुरू होगा।
Pi White Paper, pi whitepaper, Pi roadmap, - Design, testnet, mainnet -
पाई क्या है? what is pi? What is Pi Network?
उसको जानने
से पहले इतना जानें की पाई मुफ्त का पैसा नहीं
है। Pi is not Free Money. यह एक लॉन्ग टर्म यानि लंबे अरसे तक चलने वाला प्रोजेक्ट
है जिसकी सफलता इसके नेटवर्क में जुड़े हुए मेम्बर्स के सामूहिक योगदान पर निर्भर करती
है। यानि जितने लोग पाई से जुड़ेंगे इसका माइनिंग करेंगे और बाद में इसका उपयोग करेंगे
तब इसकी सफलता देखनेको मिल सकती है। पाई आम लोगों के लिए एक नई क्रिप्टोकरेंसी यानि
क्रिप्टो कोइन है जिसे आप अपने फोन से "माइनिंग " कर सकते हैं या यूँ कहो
कमा सकते हैं।
Why it is called "Pi Network" ?
पाई नेटवर्क क्यों कहते हैं ? तो इसका जवाब ये हे की ये आम लोगों
के नेटवर्क से चलता हे यानि की आप इस नेटवर्क में जुड़ना चाहते हैं तो आपको किसी ऐसे
इंसान का इन्विटेशन कोड चाहिए जो पहेलेसे जुड़ा हों | और आपको उसके ऊपर ट्रस्ट हो, इसी
लिए ये एक ट्रस्टेड नेटवर्क भी हैं। कोई कोम्प्युटर, रोबोट या मशीन इसमें नहीं जुड़ सकता। एक इंसान अपनी
एक आईडी से सिर्फ एक मोबाईल से ही join हो सकता है। आपको अगर join होना हे तो आप डिस्क्रिप्शन
में दी गई लिंक से जुड़ सकते हैं। ये एक ट्रस्टेड इन्विटेशन कोड है जिसमें कई सारे लोग
जुड़ते ही जा रहे हैं। पाई नेटवर्क में अबतक १०करोड़ से भी ज्यादा लोग पिछले दो साल में जुड़ चुके हैं।
एक तो ये
एप्लिकेशन बिलकुल फ्री हे जिसमें आपको कहीं एक रूपया भी नहीं देना है। गूगल एप स्टोर
पर या आई फोन के स्टोर पर से ये डाऊनलोड कर सकते हैं। और ये दोनों ही ट्रस्टेड हैं।
PI एप्लिकेशनडाऊनलोड करके इंस्टॉल करें और इसमें मोबाईल फोन नंबर या फेसबुक दोनों से लॉगिन कर सकते
हैं। पर मोबाईल फोन से ही करें। पहले कन्ट्री सिलेक्ट करें और फिर अपना मोबाईल नंबर
टाइप करें। आप अपना सही नाम डालकर रजिस्ट्रेशन करें। उसी नाम का उपयोग करें जो नाम
आपके आधार कार्ड या पैन कार्ड पर लिखा हे।
यहाँ इन्विटेशन कोड डालें। Pi TRUSTED Invitation code : patelketankumar
और नेक्स्ट करके
ये स्क्रीन पर आ जाएं। यहाँ सिर्फ आपको एक बार टेप करना हे और ये अपना काम शुरू कर
देगा।
यहाँ ये तीन लेवल हे पहला पायोनियर,
दूसरा कन्ट्रीब्यूटर और तीसरा एम्बेसेडर।
पहले तीन दिन तक हर चौबीस घंटे में एक बार आपको ये एप खोलके ये ग्रीन वाले बटन पे यहाँ टेप करना हे। याद रहे अपने मोबाईल का इंटरनेट या वाईफाई से कनेक्ट होने के बाद ही ये एप्लिकेशन चालू होगा।
दिन में एक बार टेप करने बाद आप इसे बंद भी कर सकते
हैं। pi ऐप को 24 घंटे चालू रखने की जरूरत नहीं। Pi आपके मोबाईल फ़ोन का
performance कम नहीं करता है या मोबाईल की
बैटरी भी डेमेज नहीं करता है, ये पाई एप आपके नेटवर्क डेटा का उपयोग भी नहीं
करता है। एक बार लाइटनिंग बटन दबाने के बाद आप ऐप को बंद भी करते हैं तो पाई कोइन की
माइनिंग चालू रहती है।
यह ऐप से
आप पाई नेटवर्क में बिलकुल फ्री में एक क्लिक से pi coin माइनिंग कर सकते हो । पाई
कमाना शुरू करने के लिए, हर 24 घंटे में इस एप को खोलें और माइनिंग शुरू करने के लिए
लाइटनिंग बटन दबाएं। पहले 3 दिनों के माइनिंग के बाद ही आप कन्ट्रीब्यूटर लेवल पर आओगे।
कन्ट्रीब्यूटर बनने के बाद आप अपने नेटवर्क में शामिल होने के लिए अपने मित्रों और
परिवार को आमंत्रित करके उन्हें अपने नेटवर्क में जोड़े। जितने ज्यादा लोग जुड़ेंगे आपकी
माइनिंग स्पीड उतनी ज्यादा होगी।
जब सदस्य
एक-दूसरे को भरोसेमंद मानते हैं, तो पाई अपने बहीखाते को सुरक्षित करता है। यही इंटरलॉकिंग
सिस्टम Pi "सिक्युरिटी सर्कल" का एक नेटवर्क बनाता है |
इस लिए ये
पाई नेटवर्क असली हे लेजिट है, सच में काम करता है, ये कोई स्केम या घोटाला नहीं है।
आप पाई एप्लिकेशन को डाऊनलोड कर सकते हैं। इसमें लॉस जैसा कुछ भी नहीं है। और हाँ हमें
ये बोलने के लिए किसीने स्पॉन्सर नहीं किया है या पैसे नहीं दिए है। ये एक अच्छी जानकारी
है जो भविष्यमें फायदेमंद साबित हो सकती है इस लिए यह पूरा वीडियो हिंदी में बनाया
है ताकि इंडिया में एक साधारण इंसान भी समज सके और इसका लाभ ले सके।
what is the value of pi coin? Transfer Pi to money
अब जानते हैं पाई की वेल्यू कितनी है
? क्या मैं पाई को रूपये पैसे में या डॉलर में कन्वर्ट कर सकता हूँ ? पाई से कुछ खरीद
सकता हूँ ?
तो अभी पाई
कोइन की वेल्यू जीरो हे। पर आप अभी इसको माइनिंग करके इकठे कर सकते हो। यानि आप इससे
कुछ खरीद नहीं सकते और इसको पैसे में या डॉलर में कन्वर्ट नहीं कर सकते। क्यूंकि पाई प्रोजेक्ट का तीसरा चरण याने थर्ड स्टेप
जिसे मेइननेट कहा जाता हे वो शुरू नहीं हुआ ये १४ मार्च २०२२ को शुरू होगा। जब बिटकॉइन
की तरह इसका भी कॉइन मार्किट में लिस्टिंग होगा तब उसकी वेल्यू का पता चलेगा। और तब इसका ट्रेडिंग शुरू होगा। तब जिसके पास पाई
कोइन होंगे वो इसे बेच कर पैसा कमा सकता है।
अभी आप पाई
नेटवर्क एप डाउनलोड करके तीन चार दिनों तक टेस्टिंग कीजिए और इसका व्हाइट पेपर पढ़िए।
। पाई के next blog में इसके आगे की जानकारी मिलेगी जैसे की कन्ट्रीब्यूटर बनने
के बाद एम्बेसेडर लेवल पर कैसे आएँगे, अपना सिक्युरिटी सर्कल कैसे स्ट्रॉन्ग करेंगे,
पाई वॉलेट क्या है, मेइननेट चेकलिस्ट के चार स्टेप कैसे क्लीयर करेंगे , अपना kyc कैसे
अपडेट करेंगे, और लोकप रेट को कैसे कन्फिगर करना हे ताकि आप पाईका मैक्सिमम एडवांटेज
ले सके। तो अभी बहुत कुछ जानना बाकी हे इसलिए
जानते रहें, सीखते रहें और मेटामित्र website से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र. जय हिन्द जय भारत.
Pi Network popularity is increasing in current month because it has completed all 3 phases.
the mobile app is allowing users to mine Pi (a digital crypto coin) currency free of cost.
This video/blog/website is made for educational purposes only and not to be taken as any kind of advisory.
You must do your own research and then buy or sell any crypto coins because it is a volatile and risky asset.