Ad Code

Showing posts with label pi world currency. Show all posts
Showing posts with label pi world currency. Show all posts

क्या चाइना पाई से डॉलर गिराएगा ?

मित्रों, धन या पैसा बढ़ने से - मन स्थिर बनता है। और धन की कमी के कारण मन अस्थिर बनता है। और ये कहनेवाले लोग धन को तो समझते हैं परन्तु मन को नहीं समझते है। एक तरीके से देखा जाए तो मन की स्थिरता धन से जुडी है। इसलिए मन को स्थिर और शांत रखना जरुरी है जिसके लिए धैर्य या धीरज का गुण विकसित होना जरुरी है। धैर्य से पाई का माइनिंग यज्ञ करने से मन स्थिर बनता है - और जैसे की आगे कहा - स्थिर मन से पैसा या धन भी बढ़ेगा। इस  मन और धन के खेल को समझना जरुरी लगता है क्योंकी  मन को अस्थिर करने में सिर्फ एक नेगेटिव विचार काफी है। और इसकी वजह ये है की - एक नेगेटिव विचार अपने साथ धीरे धीरे दूसरे नेगेटिव विचारों की सेना बनाता है। और उससे लड़ना फिर कठिन हो जाता है और इंसान आखिरकार हार मान लेता है। पाई की माइनिंग बंद कर देता है, पाई को निकाल देता है और जिनके पास पाई हैं वो पाई को बेच देते हैं। या बेचने के चक्कर में यु कहो किसी लुटेरासुर के शिकार बन जाते हैं। इस प्रकार एक नेगटिव विचार आपको आपके सुनहरे भविष्य से हमेशा के लिए दूर कर देता है। मित्रों, आप में से जिस व्यूअर ने भी मेटामित्र चैनल पर पाई के बारे में जो भी गलत या नेगेटिव कॉमेंट किया हैं उसको तुरंत दूर कर दिया गया है। दरअसल हम आपको नहीं  परन्तु आपके द्वारा उस नेगेटिव विचार को हम अपनी चैनल से हटा देते हैं ताकि बाकी पायोनियर के मन में वो विचार अपना नकारत्मक प्रभाव न बना सकें। ऐसे नेगेटिव कॉमेंट करनेवाले जो भी व्यूअर्स हैं वो शायद भविष्य में पाई का माइनिंग फिर से शुरू भी कर दें ऐसा हो सकता है - परन्तु उनके नेगेटिव कमेंट से दूसरे पायोनियरों को जो नुकसान होता है उसको वो रिकवर नहीं कर सकेंगे। तो आपके नेगेटिव कमेंट को दूर करने के लिए हमें क्षमा करें। पाई के बारे में अभी से कोई राय बनाना उचित नहीं। ये तो ऐसा हुआ की पिक्चर की शूटिंग चालु है और कुछ लोग अभी से कहते हैं की ये पिक्चर फ्लॉप हो जाएगा - जब की उनको पिक्चर की स्टोरी या एन्ड तक पता नहीं। उसी प्रकार पाई की फिल्म की शूटिंग अभी चालु है - इसमें किसका क्या रोल होगा, कौन कौन से नए केरेक्टर आएँगे जो कहानी में टविस्ट लाएंगे, दुनिया में कौन से देश में इसका बोल बाला ज्यादा होगा - उसका मजा लेना अभी बाकी है मेरे दोस्त। तो आगे कहा उस प्रकार ये - धन और मन के विचारों की गेम समझने का प्रयास करें। एक और गेम भी है जो इंटरनेशनल लेवल पर खेली जाती है। आइए जानते हैं कुछ देश करंसी और क्रिप्टो में अपना अधिपत्य स्थापित करने के लिए क्या कर रहे हैं।  




जब क्रिप्टोकरेंसी की बात आती है, तो दुनिया भर की सरकारें उसके वास्तविक स्वरूप को लेकर भ्रमित हो जाती हैं। जबकि कुछ इसे एक वस्तु के रूप में ब्रांड करते हैं। अमरीका की SEC - ध सिक्युरिटिस एंड कमीशन एजेंसी इस क्रिप्टो को सुरक्षा के स्वरूप में फ्रेम करने की कोशिश कर रहा है। और क्यों न हों अमरीका को पता है की कुछ देश डॉलर का प्रभाव कम करने में लगे हुए है। 



दुनिया भर के कई देश अंतरराष्ट्रीय सेटलमेंट के लिए मुद्रा या भुगतान के तरीके पर फिर से विचार कर रहे हैं। एक ओर, उनमें से कई व्यापार के लिए यू.एस. डॉलर के प्रभाव को कम करने का इरादा रखते हैं। तो दूसरी ओर, अन्य देश क्रिप्टोकरंसी को settlement के लिए स्वीकार करने के दरवाजे खोल रहे हैं।



रशिया बाहरी भुगतान के लिए क्रिप्टो का उपयोग करेगा। 

रशिया भी उनमें से एक ऐसा देश है जो क्रिप्टो के नेक्स्ट लेवल की अनुगामी दिशा में आगे बढ़ रहा है। एक हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि सेंट्रल बैंक अंतरराष्ट्रीय settlement के लिए क्रिप्टो जैसी डिजिटल मुद्राओं का उपयोग करने की संभावना पर विचार कर रहा है। वास्तव में, एक मसौदा कानून पहले से ही तैयार किया जा रहा है। 



वहां न्यू पीपुल पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ एक कार्यक्रम में, सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष ने हाल ही में कहा कि नियामक - विदेशी संस्थाओं के साथ निपटान के लिए डिजिटल संपत्ति का उपयोग कर सकते हैं। 

इस तरह के ऑपरेशन बकायदा संभव होंगे। केंद्रीय बैंक राज्य के भीतर क्रिप्टो के उपयोग का विरोध करता है। हालांकि, ऐसे फंड का इस्तेमाल बाहरी भुगतान के लिए किया जा सकता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि रूस में विशेष संस्थान बनाए जाएंगे जो क्रिप्टो का माइनिंग करेंगे और फॉरेन स्ट्रक्चर में क्रिप्टो का ट्रांसफर करने में एंगेज रहेंगे। ऐसे संगठन अन्य डिजिटल फाइनांस के संचालन में भी शामिल होंगे।



आगे लिखा है, रशिया भी चाइना की करंसी युआन का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के पक्ष में है। रशिया के राष्ट्रपति जी ने  कहा है की रूस और चीन के बीच लगभग दो-तिहाई व्यापार युआन और रूबल के साथ होता है। उनका देश रशिया जो है वो एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के बीच पेमेंट सेटलमेंट में युआन का उपयोग करने के पक्ष में है। साथ ही, रशिया उनकी रूबल CBDC के मोर्चे पर भी प्रगति कर रहा है। 



इसके लिए रशिया क्रिप्टो के माइनिंग के लिए विशेष संस्थान विकसित कर रहा है। ये स्पेशियल इंस्टीटूशन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवहार के उद्देश्य से डिजिटल संपत्ति का उपयोग करेगा। यानि इंटरनेशनल बिज़नेस के लिए क्रिप्टो का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए रशिया देश का सेंट्रल बैंक पहले से ही एक मसौदा कानून विकसित कर रहा है। 



तो इस तरह अमरीका के दुश्मन देश के स्वरूप में रशिया और चाइना - इंटरनेशनल लेवल पर अमरीकी डॉलर का प्रभाव कम करने के प्रयत्न कर रहे हैं। चाइना की करंसी युआन मजबूत बन सकती है। और इसके साथ चाइना पाई को बढ़ावा देने की जो स्ट्रेटेजी बना रहा है वो कारन भी शायद उसकी गेम का हिस्सा हो सकता है। यानि चाइना अपनी करंसी युआन के जरिए और भविष्य में पाई के जरिए भी इंटरनेशनल लेवल पर अपना वर्चस्व  स्थापित करने की मनोवांछा रखता है। इसलिए मित्रों ! हमारे लिए भी पाई का माइनिंग करना जरुरी लगता है। 

इंडिया के क्रिप्टो एक्सपर्ट भी इस बात को समझें की  बहोत सारे क्रिप्टो है।  परन्तु इन सभी क्रिप्टो में से बाकी सारे क्रिप्टो की ऐसे ऑफलाइन मार्किट में लेनदेन इतनी नहीं दिखती जितनी पाई की दिखती है। देखिए देश या स्थान कोई भी हो, परन्तु शुरुआत होना महत्पूर्ण है। इतने सालों में किसी क्रिप्टो की कॉम्यूनिटी ने इतनी ताकत नहीं दिखाई जितनी पाई की कॉम्यूनिटी ने दिखाई है। चाइना में वहां ऐसी बहोत सी जगह पर सिर्फ पाई से ऑफलाइन बार्टरिंग करने के लिए ऐसे मेले - कहो एक्सहिबिशन या टूरिस्ट प्लेस भी बनना शुरू हो चुके है। ताकि वहां पायोनियर्स दूसरे राज्यों में से भी यहाँ इकठा हो सकें। पाई की इकोसिस्टम को धीरे धीरे मजबूत बनाने का ये प्रयास भी अच्छा है। इसलिए बाकी सब बाद में पहले पाई हाथ में। 



अब आगे दूसरा न्यूज़ आर्टिकल पढ़ते हैं - की होन्गकोंग में गेटकॉइन नाम का एक क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म था। वो गेटकॉइन एक्सचेंज को कम्पनी ने दो हजार उन्नीस में बंद कर दिया था जिसमें उसके ग्राहकों के क्रिप्टो कोइन थे।  तो उन ग्राहकों ने कोर्ट केस किया और कोर्ट ने उसका फैसला अभी सुनाया। क्या मस्त फैसला दिया है।  क्रिप्टो करंसी को ग्राहकों की प्रॉपर्टी कहा है। जी हाँ ,  कानूनी फर्म होगन लोवेल्स ने अपने ब्लॉग में ये लिखा था , यहां पूरा केस आप शांति से पढ़ सकते हैं। 



हांगकांग की अदालत ने क्रिप्टोकरेंसी को संपत्ति के रूप में मान्यता दी है। यानी आभासी लगने वाले क्रिप्टो को एक डिजिटल सम्पत्ति कहा है। दोस्तों गाड़ी बंगला सोना चांदी जिसे आप देख सकते हैं वो भौतिक सम्पत्ति है उसे बेच कर पैसा मिलता है। तो उसी प्रकार ये क्रीप्टो डिजिटल सम्पति है और उसे भी बेच कर पैसा मिल सकता है। अभी भी पाई को मोबाईल में फ्री में बना सकते हैं जिसे बाद में बेच सकेंगे। तो मोबाईल में अभी भी पाई नेटवर्क एप को इंस्टॉल नहीं की है तो शुरुआत कर सकते हैं। लिंक इस मेटामित्र चैनल के वीडियो के डिस्क्रिप्शन में है। और सारे स्टेप क्लियर करने के वीडियो की लिंक भी है। 



दोस्तों वैसे तो क्रिप्टो खरीदने के लिए पैसे लगते हैं , परन्तु पाई जैसे क्रिप्टो को खरीदने के लिए पैसे नहीं सिर्फ ज्ञान और धीरज चाहिए। और पाई जैसा क्रिप्टो चला तो जीवन में भविष्य का सिन शानदार और समृद्ध हो सकता है। 



अब आगे देखते हैं , दुबई में यानि यूनाइटेड अरब अमीरात में क्रिप्टो को लेकर कोई बिस्नेज करना हो तो कर सकेंगे क्योंकि वहां उसके नियम और कानून बन रहे हैं। 



यहाँ लिखा है क्रिप्टो उद्योग बिना किसी बड़ी बाधा के विस्तार कर रहा है। बाजार के माध्यम से किसी भी संभावित घोटाले या गिरावट से बचने के लिए, सरकारें अपने नियमों को बेहतर बना रही हैं। संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

क्रिप्टो का बिस्नेज करने के लिए - लायसन्स लेने के लिए आपको आवेदन करते समय क्या ध्यान में रखना चाहिए ये भी लिखा है।  अभी डिटेल में नहीं पढ़ेंगे - आगे बढ़ते हैं।  

एक आर्टिकल ये भी दिखा है। लिखा है सीरिया ने चाइनीस युआन के पक्ष में वैश्विक लेनदेन के लिए अमेरिकी डॉलर का परित्याग करने का आग्रह किया।  सीरिया ने ब्रिक्स राष्ट्रों के नेतृत्व में प्रयास का आग्रह करते हुए वैश्विक लेनदेन के लिए अमेरिकी डॉलर को छोड़ने का आह्वान किया है। इसके अलावा, सीरिया के राष्ट्रपति जी ने मुद्राओं से होने वाले इंटरनेशनल सेटलमेंट  के लिए चीन की करंसी युआन को अपनाने का आह्वान किया है।

मतलब की सीरिया के राष्ट्रपति जी ब्रिक्स देशों को डिडोलारीकरण के लिए कहे रहे हैं। ये इसलिए हो रहा है क्योकि अमरीका के साथ संघर्ष होने के बाद उनको अमरीकी डॉलर का त्याग करने की आवश्यकता लगी। 


इस तरफ अमेरिका को भी ये पता है की दुनिया में क्या हो रहा है। अमरीका के व्हाइट हाउस के अर्थशास्त्री जी ने एक बयान में कहा ही है कि : "कुछ सबूत" हैं कि चीन अमेरिकी डॉलर को कमजोर करना चाहता है। उनके ऐसे प्रयासों का उद्देश्य ये जो डॉलर अंतरराष्ट्रीय आरक्षित मुद्रा बनकर बैठा हे उसकी ताकत को कम करना है। हम। ये ब्रिक्स देशों द्वारा डॉलर के मूल्य को कम करने का जो अभियान चल रहा है उससे अमरीका को भी डॉलर के मूल्य की रक्षा करनी पड़ेगी। 

तो इस तरह हमने देखा की कुछ देश व्यापार के लिए यू.एस. डॉलर के प्रभाव को कम करने का इरादा रखते हैं। तो कुछ देश क्रिप्टोकरंसी को settlement के लिए स्वीकार करने के दरवाजे खोल रहे हैं। तो क्रिप्टो का भविष्य धीरे धीरे बन रहा है और साथ में पाई का भी। 

पाई में पिछले कुछ दिनों में दो अपडेट दिखे हैं - पहला है - पाई का नोड जिन्होने कॉम्प्यूटर में या लेपटॉप में इंस्टॉल किया है वो लोग कोम्प्युटर में वॉलेट ओपन कर सकते हैं। पाई के मेनू में वॉलेट नाम का एक ऑप्शन दीखता है वहां क्लिक करने पर पासफ्रेज इंटर करने की स्क्रीन आती है। वहां अपने पासफ्रेज इंटर करने पर ठीक वोही पाई दीखते हैं जो मोबाईल में वॉलेट में दीखते हैं। वहां से भी पाई का लेन देन कर सकते हैं। हो सकता है - हेकेथोन के बाद डेवेलपर्स के लिए ये वॉलेट का फीचर उपलब्ध करवाया हों। 

दूसरा अपडेट ये हे की चेट रूम में नया फीचर लेंग्वेज का एड किया है। इस बटन पर क्लिक करेंगे तो ये मेसेज आएगा। लिखा है दुनिया के एक्सो पचहत्तर देशों के लोग एक जगह पर अलग अलग भाषाओ में कॉम्युनिकेशन और डिस्कशन करके पाई कॉम्युटी को आगे बढ़ाएंगे। फिर नेक्स्ट मेसेज में चैटरूम के छे नियम लिखे हैं। जिसमें वल्गैरिटी न करें, एक दूसरे का अपमान न करें, एडवर्टाइस्मेंट न करें, बिना मतलब की ज्यादा चेट न करें, किसी के साथ स्केम न करें, परसनल इन्फर्मेशन शेर न करें वगैरह वगैरह। ये इसलिए बता रहे हैं की आपने अगर इसका उल्लंघन किया और आपको मॉडरेटर ने म्यूट कर दिया तो आपका kyc नहीं आएगा या हो सकता है कुछ और पाबन्दी आप पर लगा दी जाएं। तो चैटरूम में शांति और सभ्यता से प्रश्न पूछें या अपनी बात रखें। 

मित्रों , पहेली तारीख शाम से पाई की एप ओपन नहीं हो रही थीं और कुछ लोगों को ये मेसेज दिख रहा था। उसमे चिंता करने की जरूरत नहीं है आपके पाई सेफ ही रहेंगे। अब तक ये प्रॉब्लम सॉल्व हो चूका है। पाई की एप ओपन हो रही है। पुराने पाई लौट के आ चुके हैं। तो क्रिप्टो लक्समी देवी पाई का माइनिंग यज्ञ शुरू कर सकते हैं। 


तो हे पयोनियरों ! इस पृथ्वी पर विभिन्न देशों का डॉलर गिरा कर अपनी करंसी को आगे बढ़ाने का एक युद्ध भी शुरू हो चूका है। खेलोगे नहीं तो जीतोगे कैसे ? जाओ पाई में अपनी रेफरल टीम बनाओ। चाइना की गेम भविष्य में डॉलर , युआन और पाई के समीकरण बदल सकती है। अभी ये कहना ज्यादा हो रहा हो या समझने में कठिन लग रहा होगा। जो भी हो परन्तु अभी तो पाई को पकड़ने में ही समझदारी है। पाई नेटवर्क प्रोजेक्ट अमरीका में बन रहा है। और लगभग बिसहजार क्रिप्टोकोइन में से चाइना ने सिर्फ पाई को पकड़ा है। पाई को चाइना में लोग बहुत प्रमोट करते हैं। एक पाई की तीन लाख डॉलर वाली कीमतों पर सामान बेचते हैं। मेले लगाते हैं। अब तो टूरिस्ट पॉइंट भी बनने लगे हैं। क्यों ? क्योंकि पाई लेन देन में सबसे आसान क्रिप्टो लगता है। चायवाला या सब्जीवाला कहो कॉमन मैन भी इसे बिना किसी टेक्निकल ज्ञान के सिर्फ एक मोबाईल से आसानी से उपयोग में ले सकता है। खास बात ये है की इसमें पैसों का इन्वेस्टमेंट नहीं है , बिलकुल फ्री में पाई मोबाईल में बना सकते हैं। परन्तु बनाने के लिए इसके बारे में जानना पड़ेगा अपडेट रहना पड़ेगा। तो नया नया जानते रहें, अपडेट रहें और प्रसन्न रहें। मेटामित्र से जुड़े रहें। मेरा मित्र मेटा मित्र। जय हिन्द जय भारत। 
 



क्या पाई पूरी दुनिया की कॉमन करंसी बन सकती है ? 💵 Pi world currency 🤑Pi Network New Update Today🤑

 


क्या पाई सुपर सॉवरेन करेंसी बन सकती है ? मेटामित्र चैनल के व्यूअर्स जो पाई में तीन साल से जुड़े हुए हैं उन्हें पता होगा की शुरुआत में पाई प्रोजेक्ट बन रहा था तब सिर्फ माइनिंग करना था, रेफरल टीम और सिक्युरिटी सर्कल बनाना था। धीरे धीरे प्रोजेक्ट में विकास होता गया। फिर इसमें वॉलेट बना, ब्लॉक एक्स्प्लोरर, मेंनेट के आठ स्टेप बने, और kyc फीचर के बाद अब इकोसिस्टम बनना शुरू हुआ है। आज की तारीख में हम देखें तो पाई के भविष्य की दिशा के बारे में सोचने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। 


पाई के व्हाइटपेपर के अनुसार पाई का दृष्टिकोण पीयर-टू-पीयर अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। यानि दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली,  क्रिप्टोकरेंसी द्वारा संचालित पीयर-टू-पीयर अर्थव्यवस्था का निर्माण करना । पाई न केवल दुनिया में सभी जगह, सभी बिसनेज में इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा बनने के लिए तैयार है, बल्कि पाई एक ग्लोबल डिजिटल करंसी बनने के लिए भी तैयार हैं।  अब इसमें जो समस्या है वो हे   देशों की वैधता विश्वसनीयता या क़ायदेसरता । दुनिया के सभी देश में क़ानूनी तौर से स्वीकृत होना चाहिए बस।   देखिए जिस देश में सरकार होती हे वहां कानून भी होता है और उसी से वहां मुद्रा की विश्वसनीयता बनी रहती है। और ये तो सीधी बात है की - कोई भी सरकार अपने देश में दूसरी मुद्रा को स्वीकार नहीं करेगी। है न ? जब पाई को पैसे के रूप में रखा जाता है तो केवल दो संभावनाएं हो सकती हैं। या तो पाई को दुनिया के देशों द्वारा स्वीकार किया जाएगा या नहीं किया जाएगा। 

चलो अब दोनों संभावनाएं थोड़ी डिटेल में देखते हैं। पहली संभावना पर विचार करते हैं की यदि पाई को सभी देशों द्वारा स्वीकार किया जाता है - मतलब की यह संभावना सच होती है तो क्या इसका उन देशों की मुद्राओं पर कोई प्रभाव पड़ेगा ? या उनकी अर्थव्यवस्था में क्या बखड़जंतर होगा ?


वास्तव में क्या है न की - कोई भी देश पाई को अपनी मुद्रा के रूप में उपयोग नहीं करना चाहेगा क्योंकि वर्तमान में प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था की अलग-अलग क्षमताएं और अलग-अलग विशेषताएं हैं। जिसकी वजह से सभी देश के लेवल एक समान नहीं है। कोई देश बड़ा हे, धनवान है, शक्तिशाली है, और कोई देश गरीब है , छोटा है या कमज़ोर है। कहने का अर्थ है ये सभी अर्थव्यवस्थाओं को तुरंत एक दूसरे के बराबर करना संभव नहीं है। एक ही दिन में सब को समान दर्जे पर लाना संभव नहीं। सामान्य रूप से राष्ट्र के हितों और विशेष रूप से जो देशों के समूह हैं वो समूहों के हितों के विषय में ये बात नहीं है। ये बात G8, G20,BRICS,OPEC, Saarc और  Soviyet union जैसे इकोनॉमिक ग्रुप जो बने हैं उनके बारे भी नहीं है। 

तो क्या विज़न है, क्या ऐसा  परिदृश्य है मतलब ऐसा क्या होना चाहिए ताकि ये सभी देश पाई को स्वीकार करेंगे। तो भाई , पाई को अपनाने वाले देशों के लिए, पहले पाई को खुद को एक सुपर सॉवरेन मुद्रा बनना चाहिए क्योंकि ये देश पाई को एक सुपर सॉवरेन करेंसी के रूप में स्वीकार कर सकते हैं। अब जैसे इंडिया ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी सीबीडीसी की शुरुआत करने की पहल की है तो उसी प्रकार प्रत्येक देश अपनी स्वयं की सीबीडीसी क्रिप्टोकरेंसी जारी करेगा। नाम चाहे कोई भी हो। ये सीबीडीसी सभी देश की अपनी आंतरिक क्षमता के आधार पर और अपनी रणनीति के मुताबिक होगी। तो हो सकता है अब दुनिया के देश  अपनी अपनी सीबीडीसी और पाई के बीच एक विनिमय दर निर्धारित करेंगे। प्रत्येक अर्थव्यवस्था की अलग-अलग विनिमय दरें होती हैं। यदि ऐसा होता है तो सभी देश के सीबीडीसी के बीच विनिमय दरों को सूचीबद्ध करने की या लिस्टिंग करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूपांतरण और उपयोग करने के लिए ये एक कॉमन करंसी - सामान्य मुद्रा है। 


मित्रों, ये अनुमान किसके आधार पर लगाया जा सकता है ? तो आप जानते हैं कि वर्तमान में USD को एक अंतरराष्ट्रीय भुगतान मुद्रा के रूप में माना जा रहा है, हालांकि कोई आधिकारिक विनियमन नहीं है। 

कुछ कमजोर देशों को यही स्वीकार करना पड़ता है।  लेकिन बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, आत्मनिर्भरता के लिए रिसोर्सिस और महत्वाकांक्षा रखने वाले देश जैसे चीन, भारत, रशिया, ब्राजील - आदि और कई अन्य देश निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहते हैं। तभी तो हाल ही में रशिया ने इंटरनेशनल सौदे के चाइनीस युआन को स्वीकार किया न की अमरीकी डॉलर को। परन्तु ये शुरुआत हो चुकी है। 


वास्तव में,  वैश्विक अर्थव्यवस्था के एक स्तरीय खेल के मैदान में प्रवेश करने के लिए ऐसे देशों को एक स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष मुद्रा की आवश्यकता है। जिस पर किसी देश का प्रभाव न हों। एक उदाहरण देखते हैं।

की कुछ जगहों पर नौकरी के लिए बहुत सारे उमेदवार इंटरव्यू देने जाते हैं उनमें से कई सारे प्रतिभाशाली होते हैं परन्तु सिर्फ एक उमेदवार ऐसा होता है जिसका सिलेक्शन पहेले से तय होता है। यानी ये निष्पक्ष सिलेक्शन नहीं हुआ। उम्मीद हे आप समज रहे हैं की उसी प्रकार बहोत देश ऐसे प्रतिभाशाली हैं जो डॉलर की पकड़ से बाहर निकलने के लिए विभिन्न तरीके खोज रहे हैं। इसलिए उनको एक निष्पक्ष मुद्रा की आवश्यकता है ऐसा सोच सकते हैं। 


पाई को एक सुपर सॉवरेन करेंसी के स्वरूप में अपनाने से वो भविष्य में उन देशों को लाभ मिलेगा और विशेष रूप से उनके सार्वजनिक ऋण की समस्याएं हल हो सकती है। ये एक अच्छी संभावना है। 


https://blockchain.vn/en/about


अभी तो चीन और इंडोनेशिया में पाई की जो गतिविधियां हो रही है उस पर नजर रखनी बहोत आवश्यक लगती है। वियतनाम ने एक डिजिटल राष्ट्र की ओर डिजिटल अर्थव्यवस्था की सेवा के लिए क्रिप्टोकरेंसी के निर्माण में कई निर्देश जारी किए हैं। वियतनाम के प्रधान मंत्री जी की अमरीका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की विजिट होने के बाद वियतनाम में पहेली ब्लॉकचेन एसोसिएशन की स्थापना हुई है। इसके बाद बैंकिंग एसोसिएशन और चीन के ब्लॉकचेन एसोसिएशन के बीच भी सम्मेलन हुआ है। ये सब इसलिए बता रहे हैं की वहां सरकारें जिस प्रकार ब्लॉकचेन और  क्रिप्टो में इंटरेस्ट ले रही हैं तो वहां भी सीबीडीसी जैसी उनकी क्रिप्टो करंसी आएगी जरूर। और वहां की पब्लिक भविष्य में पाई को उसी क्रिप्टो में स्वेप भी कर सकेंगी। 


पाई -> फेसबुक -> व्हॉट्स एप : व्हॉटस्टप से पाई का पेमेंट भी हो सकता है। 


आइए अब टेक्नोलॉजी के दिग्गजों यानि महारथियों की चालों का निरीक्षण करें, जिनमें से सभी ने खुद को अपग्रेड करने के लिए इंटरनेट का वेब3 चुना है । सबसे पहले मि. एलोन मस्क जी ने ट्विटर खरीदा और घोषणा की कि वह इसे कुछ सुपर एप में बदलना चाहते हैं। वो इस पर क्रिप्टो का ट्रेडिंग भी भविष्य में करवा सकते हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एपल की रेस शुरू हो चुकी है। फेसबुक ने मेटावर्स में अपना स्थान बनाने का ठान लिया है। आप सबको पता ही होगा की फेसबुक ने व्हॉट्सअप खरीद लिया था और अब गूगल पेमेंट की तरह व्हॉट्सअप से भी पेमेंट होना शुरू हो चूका है। मजेदार बात तो ये है की पाई नेटवर्क में फेसबुक से लॉगिन या एकाउन्ट बना सकते हैं और हो न हो भविष्य में इसी फेसबुक के व्हॉट्सअप से पाई के ट्रांसेक्शन अगर भविष्य में देखने को मिलते है तो पयोनियरों को तो आश्चर्य नहीं होगा बल्कि ख़ुशी होगी। है न ? जे बात।  परन्तु एक इंसान अगर एक से ज्यादा फेसबुक बना सकता है और ट्विटर अकॉउंट भी। तो अब पिक्चर में पाई की kyc का रोल सबसे महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अगर मेटावर्स में कदम रखता है तो उस नए बनने वाले इंटरनेट के ब्रह्मांड में इंसानों को पहचानना बड़ा कठिन हो जाएगा।  सबके अवतार होंगे उसमें असली मानव या इंसान को पहचानने के लिए KYC काम में आ सकता है। पयोनियरों हम तो ये सिर्फ एक संभावना पर विचार कर रहे हैं - ऐसी अनंत संभावनाएं या नए विचार करने में अभी से  हमारा मन उतना सक्षम नहीं है जितना आनेवाले समय के वैज्ञानिकों का होगा। 


इसलिए टेक्नोलॉजी की क्रांति को - कहो तूफान को रोकने का सामर्थ्य किसी एक देश के बस की बात नहीं। 

और ये दूरदर्शन जिस किसी भी देश की सरकार ने पहले से यानि अभी से कर लिया है, इसे देख लिया है वो अपने देशको टेक्नोलॉजी के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार करेंगे। इस टेक्नोलॉजी के युद्ध में जितने के लिए , टिके रहने के लिए - सभी देश अपनी अपनी रणनीति तैयार करेंगे।  दोस्तों फिर तो जो भी क्रिप्टो -उसका नाम चाहे कुछ भी हो सकता है - सबसे पहले दुनिया के कोने कोने में पहुंचेगा उसको स्वीकार किया जाएगा। पाई अगर पहले पहुंचा यानि फैला तो पाई को स्वीकार करना होगा।  पाई के बदले कोई और क्रिप्टो तेज गति से दुनिया में फैला तो वो भी सुपर सॉवरेन डिजिटल करंसी बन सकता है। तो आप रिसर्च करते रहें और खोजते रहें की कौनसा ऐसा क्रिप्टो हे जो इस पाई से सरल है, KYC और ट्रांसेक्शन स्पीड तो होनी ही चाहिए उसके उपरांत सब्जी वाला या चाय वाला भी उसे आसानी से ऑपरेट करना चाहिए। 


अगर आपको लगता है की पाई एक सुपर सॉवरेन करनसी मुद्रा बनने के लिए ग्लोबल कॉमन करंसी जो कर सकती है वो ही आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है तो पाई को पकड़िए। अगर नहीं है तो पाई को छोड़ सकते हैं। 


आइए देखें कि एक सुपर सॉवरेन कॉइन कौन सी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होता है। यानि सर्वश्रेष्ठ, मुख्य या उत्तम डिजिटल एसेट कोइन बनने के लक्षण क्या होते हैं। इसमें हमारी कुछ गलती हो तो कमेंट करके सुधारने का प्रयास जरूर करें। यू आर वेलकम। 


पहला पॉइंट है ,

1. सरल होना चाहिए। उपयोग में आसान , कोई भी अपना सकता है।  विश्व क्रिप्टोकरंसीज के इतिहास में पाई के लिए यह पूरी तरह से संभव है पाई इस महान कार्य को करने वाला पहला सिक्का है। हो सकता है भविष्य में ऐसे कई प्रोजेक्ट कोइन बने जो पाई के रास्ते पर चले। उस दिशा में चले - परन्तु पाई जैसी काबिलियत और प्रसिद्धि हासिल करने में उनको भी समय लगेगा। 


अब सॉवरेन करंसी बनने के लिए दूसरे लक्षण की बात करते हैं।  लम्बे समय तक चलने के लिए पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। तो पाई की मात्रा वैसे तो 100 बिलियन है। परन्तु एक पाई का सबसे छोटा हिस्सा माइक्रो पाई कहलाता है। एक पाई के एक मिलियन टुकड़े या हिस्से हो सकते हैं। तो 100 बिलियन पाई के सभी माइक्रो गिने तो कुल 100 मिलियन बिलियन यूनिट सबसे छोटी मुद्रा के बराबर है। और इसी लिए वॉलेट में जीरो पॉइंट के बाद सात शून्य तक रखे गए हैं। जिसका अर्थ है कि करंसी के स्वरूप में इतना छोटा माइक्रो पाई का भी ट्रांसेक्शन लेन-देन में गिना जा सकता है। इस तरह पाई कम से कम अगले 100 वर्षों के लिए दुनिया की मांग को सम्पूर्ण रूप से पूरा कर सकता है। 


मनी सप्लाई फैक्टर के बारे में सोचें तो Pi कोर टीम के लिए बीस बिलियन पाई रखे जाएंगे। यह पाई 10000 अकॉउंट में विभाजित हो सकते हैं तो प्रत्येक अकॉउंट में लगभग 2 मिलियन पाई होंगे । 


सो वर्षों में हर दस साल के बाद बाजार में पाई मनी सप्लाय करने का कार्य सोचें। तो ये दशजार अकॉउंट में से  प्रत्येक चक्र में 1000 अकॉउंट विसर्जित होंगे। यानि दो बिलियन पाई की मनी सप्लाई दुनिया के बाजारों में हर दस साल के बाद करने का प्लान हो सकता है। अब कुछ फेक्टर्स है जो संचलन में धन की मात्रा को प्रभावित करते हैं जैसे कि वॉलेट लॉस हो जाने पर पाई का नुकसान होता है, फिर आर्थिक विकास दर का कारण, इन्वेस्टमेंट में उतार-चढ़ाव का फेक्टर, लॉन्ग टर्म सप्लाई -तो इन कारकों के बारे में अच्छी तरह से अध्ययन करके इन सब से उत्पन्न होने वाली समस्या के लिए पाई की कोर टीम ने रणनीति भी बनाई होगी। 


और वे सब अकॉउंट संभवतः उन देशों के लिए होंगे यानि वो देश जो पाई को ग्लोबल कॉमन पेमेंट के स्वरूप में स्वीकार करते हैं। Pi कोर टीम सभी देश को उसकी अर्थव्यवस्था के माप के आधार पर एलोकेट करेगी या डिस्ट्रीब्यूट करेगी। उस देश का फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व या कुछ और एडिशनल रूट के जरिए भी ये अलोकेशन हो सकता है। इस तरह दुनिया के सभी देशों को पाई के इकोसिस्टम में जॉइंट होने के लिए वॉलेट और उसके साथ उनके वॉलेट में पाई भी होने चाहिए - तो इसका प्रबंध हो रहा है। 


आगे तीसरा लक्षण देखते हैं जो सुपर सॉवरेन करंसी बनने के लिए होना चाहिए। 

वो हे - किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा हेरफेर नहीं किया जाना चाहिए। मित्रों यदि Pi का ब्लॉकचेन नेटवर्क इच्छित दिशा में संचालित होता है तो Pi निश्चित रूप से इसे भी पूरा करेगा। यह एक विशेष प्रकार का डिजिटल रिसोर्स बन जाएगा और अत्यंत दुर्लभ होगा जब इसने बिना किसी स्टैण्डर्ड के अपना मूल्य स्थापित कर लिया होगा। मनी का इतिहास देखा जाएं तो सभी करंसीयो को मूल्य स्थापित करने और स्थिर करने के लिए अनिवार्य रूप से किसी प्रकार के स्टैण्डर्ड स्थापित करने की आवश्यकता होती है।


ध्यान से सुने, पाई का स्टैण्डर्ड - डिमांड और सप्लाई के वास्तविक कानून द्वारा मापा जाएगा न कि अभी जो कण्ट्रोलेड डिमांड और सप्लाय हे उस प्रकार के कानून से। अभी वर्तमान में  सप्लाई और डिमांड के कानून में ज्यादातर अमरीकी डालर द्वारा मैनिपुलेट यानि हेरफेर किया जा रहा है। वो भी फेडरल इंटरेस्ट रेट के मुताबिक। उम्मीद हे आप समज रहे हैं। यहाँ पाई के लिए केवल एक चीज की जरूरत है, वह है गुड्स और सर्विसिस की मांग। जब नेचरल डिमांड होगी तो सप्लाई भी होगी और यही चीज सबसे रिअलिस्टिक स्टैण्डर्ड है।


चौथा आगे लक्षण जो सुपर सॉवरेन करंसी बनने के लिए होना चाहिए उसमें कुछ अन्य फेक्टर्स हे जो टेक्नोलॉजी पर निर्भर करते हैं। जैसे की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा। जो लोग ब्लॉकचेन नेटवर्क को समझते हैं, वो  इस फैक्टर को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि पाई क्रिप्टो करंसी की दुनिया में नंबर वन है।  


तो एक सुपर सॉवरेन करंसी के बारे में बात की जाए तो अभी ये चार पॉइंट में से सिर्फ एक चौथा पॉइंट पाई में है। यानि चौथे पॉइंट का लक्षण पाई में है जिससे पाई सुपर सॉवरेन करंसी बन सकता है उसका परीक्षण जारी है। 


परन्तु जब ओपन मेंनेट आता है तो निश्चित रूप से यह सुपर सॉवरेन करंसी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त से अधिक है। यानि इन चार पॉइंट के आलावा दूसरे लक्षण भी पाई में होंगे जिससे पाई सुपर सॉवरेन करंसी बनने के लिए अपना स्थान मजबूत बना लेगा। 


और अगर यह पहली संभावना सच होती है यानि सभी देश पाई को स्वीकार करते हैं तो ये GCV की जो विवादास्पद कहानी हे वो एक वास्तविकता बन जाएगी। यानि GCV - ग्लोबल कनसेन्स वेल्यू सच हो सकती है। 


उस समय सभी पायनियर्स - अपने देश के नेशनल फॉरेन करंसी रिज़र्व के निर्माण में योगदान देनेवाले महान व्यक्ति होंगे। उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। 


तब यह पूरी तरह संभव है कि निश्चित रूप से हम बहुत अमीर होंगे। तब लगेगा की इस तरह दूर दृष्टि रखने वाले हम सब पयोनियरों के लिए अमीर बनना कितना सरल  था नहीं ? - लेकिन ऐसा होने में कितना समय लगता है है वो देखना है। ये धैर्य की एक जबरदस्त रोमांचक कहानी है जो सच हुई तो अपने पोतों पोतियों को गर्व से सुनाएंगे। 


अब हम दूसरी संभावना पर भी एक बार विचार कर लेते हैं। की क्या होगा अगर पाई को सभी देश स्वीकार नहीं करते हैं। या फिर कुछ देश मान्यता देंगे और कुछ नहीं देंगे या देर से देंगे। जब पाई को सभी देशों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो ये किसी भी देश में सर्क्युलेट नहीं होगा। केवल पाई के ब्लॉकचैन नेटवर्क पर पाई की इकोसिस्टम में ये चलेगा। कुछ देश में अगर पाई को आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं मिलती है तो पाई भी बिटकॉइन की तरह डिजिटल एसेट रहेगा। हो सकता है पाई दूसरे क्रिप्टो की तरह सिर्फ एक अवैध, गैरकानूनी मुद्रा बन के रह जाए जो कई आपराधिक संगठनों के लिए, स्मगलर्स के लिए - मनी लॉन्ड्रिंग चैनल बन सकती है।  

और एक तरह से उस देश की सरकार के लिए सिरदर्द बन सकती है। 


यदि पाई पर जो भी देश पाबंदी लगाता हे तो वहां इसे दूसरे क्रिप्टो की तरह नहीं रखा जा सकता है।  यदि यह गैरकानूनी बनता है तो यह दुनिया में सबसे व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली क्रिप्टोकरेंसी नहीं बन सकती है। सभी देश इसे अस्वीकार करते है तो पाई के व्हाइट पेपर में जो विजन हे वो अर्थहीन हो जाता है। 


लेकिन लेकिन लेकिन - पाई की टेक्निकल मजबूती , स्टेलर कनसेन्स प्रोटोकॉल जो आई इस आई द्वारा मान्य है - उससे पता चलता है कि यह पाई नेटवर्क प्रोजेक्ट कोई घोटाला या स्केम नहीं है। इसलिए यह दूसरी संभावना बहुत दुर्लभ है। दूसरे शब्दों में कहें तो पाई को गैरकानूनी क्रिप्टो या डिजिटल एसेट मान कर उसे अस्वीकार करने की संभावना या चान्सिस बहुत कम है। बहुत कम। इसलिए चिंता करने की जरूरत ही नहीं लगती। 


जैसा कि व्हाइटपेपर में कहा गया है कि यह एक बड़ा विज़न है जो धीरे-धीरे चरणों में प्रकट होने वाला है। 

पाई कोर टीम तो केवल इस मिशन को पूरा करने के लिए सौंपे गए लोग हैं, उनके पीछे एक नेतृत्व टीम और एक रणनीतिक स्टाफ हो सकता है जो कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट हों। उनके बेकअप में ऐसे माहिर योद्धा हो सकते हैं जो अपने क्षेत्र में धुरंधर हों। 

चाइना और विएतनाम की सरकारों को शायद ये बात समज में आ गई है। इसलिए वो इसको समर्थन दे रहे हों और वहां व्यापारियों को भी GCV की कीमत पर व्यापार करने में अभी कोई रोक टोक या पाबंदी नहीं दिखती है। 


बहुत कुछ कहना है , परन्तु इस वीडियो को समाप्त करना भी जरुरी है। 

लास्ट में - कुछ चीजों पर ध्यान रखना जरुरी है वो जानते हैं। इस समय पाई को किसी भी प्रकार से बेचने की गलती नहीं करनी है।  अपने देश के बाहर की चीजें पाई से खरीदने की गलती भी नहीं करनी है। अगर हम पाई को ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए विदेश में जाने देते हैं तो हम राष्ट्र के खिलाफ अपराध करते हैं। ये किसी भी कारण से न करें।  अगर हम गरीब हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कुछ और थोड़े समय के लिए गरीब रहें । परन्तु यदि हम अपनी कठिनाइयों से तात्कालिक छुटकारा पाने के लिए पाई को शुरुआत में बेच देंगे तो तो हम भविष्य में अपने और अपने परिवारों के लिए बड़ी समस्याएँ खड़ी करेंगे। ये पाई की गेम सिर्फ एक्सचेंज, KYC और इकोसिस्टम तक सिमित नहीं है। इसकी जिंदगी बड़ी लम्बी है - ब्रह्मास्त्र की तरह इसका प्रभाव देखना अभी बाकी हैं। समजो आपको एक तरह से पाई का बहुत बड़ा खेत मिल गया है - इसमें अनेक तरह की फसल उगने में और इसे जंगल बनने में समय लगेगा। जंगल से कितने लाभ होते हैं वो सोचें। और खेत को नष्ट कर देंगे तो क्या होगा वो सोचें। 


यदि पहली संभावना सच होती है तो musk या अमेज़ॅन या पाई के पीछे जो भी बड़ा आदमी है उसे भूल जाइए। क्योंकि तब सिर्फ वो ही अकेले नहीं होंगे जिन्हें पाई की है। पाई का काम उसके ग्लोबल मिशन में अपनी भूमिका अच्छे से निभाना है ताकि पाई वास्तव में एक सुपर सॉवरेन करेंसी बन सके। 


हम सब पायोनियर पाई की कॉम्यूनिटी कहलाते हैं चलो एक समुदाय के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। 

पाई जीवन की गाड़ी की हेडलाइट से निकलता हुआ प्रकाश है। उसको पकड़ने की कोशिश न करें बल्कि उसी के साथ अपने जीवन की गाड़ी चलाना सीखना है। 


प्रत्येक युग में धन वितरण की एक प्रक्रिया होती है। इस युग में, धन अब कड़ी मेहनत का प्रतिफल नहीं है, बल्कि समझ का प्रतिफल है। अपनी समज बढ़ाएं। देखिए अवसर संदेह से शुरू होता है, विकसित तर्क से होता है और जीवन में मिलनेवाले जयजयकार और वाहवाही के शब्दों के साथ समाप्त होता है! तो उत्तम अवसर पकड़ने के लिए नया नया जानते रहें और प्रसन्न रहें। मेटामित्र के साथ जुड़े रहें। मेरामित्र मेटा मित्र। जयहिंद जय भारत।